हलचल

वीडियो: राहुल को ‘पप्पू’ बोलने पर कांग्रेस की महिला पार्षद ने भाजपा सांसद को सुनाई खरी खोटी

कांग्रेस अयक्ष राहुल गांधी को पप्पू कहकर संबोधित करना भाजपा के एक सांसद को भारी पड़ गया। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भाजपा का प्रचार कर रहे गुजरात के सुरेन्द्रनगर से लोकसभा सांसद देवजीभाई ने कथित तौर पर राहुल गांधी को पप्पू कह दिया जिसके बाद मौके पर मौजूद पार्षद सीता डामोर को गुस्सा आ गया और उन्होनें भरी सभा में देवजीभाई को फटकार लगा दी।

सीता डामोर ने कहा कि देवजीभाई कह रहे थे ‘पप्पू को बुलाओ, पप्पू गड्ढे भरेगा’ जिसका मैंने विरोध किया और उन्हें मर्यादा में रहने को कहा। डामोर ने देवजीभाई से कहा जिस तरह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इज्जत करते हो उसी तरह आपको कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी इज्जत करनी चाहिए।

वीडियो में सुना जा सकता है कि कांग्रेस पार्षद सीता डामोर सांसद देवजीभाई से कह रही हैं, ‘आपने राहुल गांधी को पप्पू कैसे बोला, बताइए’ इस पर सांसद ने कहा कि ‘सब ही पप्पू बोलते हैं।’ इस बात पर पार्षद ने कहा कि सब गड्ढे में गिरते हैं तो आप भी गिरेंगे। वह सम्माननीय हैं तो सम्माननीय रहेंगे, इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ‘नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद’ के नारे लगाना शुरू कर दिया।

 

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago