हलचल

महंत होकर सट्टेबाजी पर विश्वास करते हैं ये भाजपा प्रत्याशी बता दिया इतनी सीटों पर जीतेगी बीजेपी

राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच रोजाना नए नए बयानवीर निकलकर सामने आ रहे हैं। अब भाजपा के पोकरण सीट से प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी ने भाजपा की जीत पर सट्टा बाजार का हवाला दे डाला है।

महंत ने कहा है कि सट्टा बाजार की मानें तो राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है और भाजपा को यहां 125 से 130 सीटें मिलने का भी उन्होनें दावा किया है।

बता दें कि जैसलमेर के तारातरा मठ के महंत प्रतापपुरी को भाजपा ने पोकरण से टिकट दिया है। उनका मुकाबला यहां के पूर्व एमएलए गाजी फकीर के पुत्र सालेह मोहम्मद से होगा।

प्रतापपुरी आज प्रवासी राजस्थानी वोटरों से राजस्थान चुनावों में वोट देने की अपील करने के लिए सूरत पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार फिलहाल गुजरात में 8 लाख प्रवासी राजस्थानी रह रहे हैं जो बिजनेस और काम धंधे के सिलसिले में गुजरात में निवास करते हैं।

भाजपा का गढ़ माने जाने वाले गुजरात में प्रवासियों से वोट मांगने के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों का गुजरात आना जाना भी शुरू हो गया है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago