हलचल

बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने 27 साल बाद अलग होने का किया फैसला

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा, ‘हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। हमें लगता है कि एक युगल के तौर पर हम जीवन के इस मोड़ पर एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि काफी बातचीत और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है।’

फाउंडेशन के लिए दोनों आगे भी साथ में काम करेंगे

दोनों की ओर से जारी इस संयुक्त बयान में कहा गया, ‘हमने बीते 27 साल में अपने तीन शानदार बच्चों को पालकर बड़ा किया है। हमने एक फाउंडेशन भी बनाया है, जो विश्वभर में लोगों के स्वस्थ्य और अच्छे जीवन के लिए काम करता है। हम इस मिशन के लिए अब भी भी एक जैसी सोच रखेंगे और साथ काम करेंगे। हालांकि, हमें अब लगता है कि हम जीवन के आने वाले समय में बतौर पति पत्नी साथ नहीं रह पाएंगे। हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में लोगों से हमारे परिवार के लिए स्पेस और प्राइवेसी की अपेक्षा है।’

न्यूयॉर्क एक्सपो-ट्रेड मेले में हुई थी पहली मुलाकात

आपको जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बिल गेट्स और मेलिंडा की मुलाकात वर्ष 1987 में न्यूयॉर्क में एक्सपो-ट्रेड मेले में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। मेलिंडा माइक्रोसॉफ्ट में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। माइक्रोसॉफ्ट की कार पार्किंग में बिल गेट्स ने उन्हें बाहर घूमाने के लिए पूछा था। बिल ने पूछा था कि अब से दो सप्ताह, क्या तुम फ्री हो? लेकिन मेलिंडा ने उनका प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा था कि समय आने पर मुझसे ये सवाल करें।

इसके बाद भी बिल ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे दोनों की बात आगे बढ़ी। कुछ महीनों बाद दोनों ने इस रिश्ते को सफल बनाया। वर्ष 1993 में उन्होंने सगाई की और साल 1994 में नए साल के दिन दोनों ने शादी कर ली। गेट्स दंपती ने अमेरिका के हवाई प्रांत में विवाह किया था। गौरतलब है कि बिल गेट्स पूर्व में दुनिया के सबसे अमीर शख्स रह चुके हैं और उनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से भी अधिक होने का अनुमान है।

Read More: संयुक्त राष्ट्र के तीन निकायों में निर्वाचित हुआ भारत, तीन साल का होगा कार्यकाल

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago