बॉलीवुड

शादी के 30 साल बाद भाग्यश्री ने किया खुलासा, डेढ़ साल तक पति से अलग रही थी

सलमान खान की मैनें प्यार किया से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के ठीक बाद, भाग्यश्री ने 1990 में अपने करीबी दोस्त बिजनेसमैन हिमालय दासानी से शादी कर सभी को चौंका दिया। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली और शायद ही किसी फिल्म का हिस्सा बनी। उन्होंने अपना पूरा समय शादीशुदा जिंदगी को संवारने में किया। अब, हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में, भाग्यश्री ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

डेढ़ साल तक अलग रहे थे दोनों

उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक दौर वो भी आया जब वह कुछ समय के लिए अपने पति से अलग हो गई थी। अभिनेत्री ने कहा, “हाँ, हिमालय जी मेरा पहला प्यार थे और हाँ, मैंने उनसे शादी भी की। लेकिन एक अरसा ऐसा भी आया जब हम जुदा हो गये थे। उस समय मुझ महसूस हुआ कि क्या होता अगर वो मुझे लाइफ में नहीं मिलते और मैं किसी और से शादी कर लेती। मुझे आज भी वो याद आता है तो डर लगता है। हम करीब डेढ़ साल तक अलग रहे।”

वीडियो में किया बड़ा खुलासा

बता दें कि भाग्यश्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी मैरिड लाइफ से जुड़ा ये खुलासा करती नजर आ रही है। भाग्यश्री और हिमालय दासानी एक दुसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। भाग्यश्री ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर हिमालय से शादी की।

कुछ समय पहले ही इनके बेटे अभिमन्यु दासानी ने 2018 में आई फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अभिमन्यु अब जल्द ही शिल्पा शेट्टी और शर्ली सेतिया के साथ फिल्म निकम्मा में नजर आएं। इसके अलावा मृणाल ठाकुर, परेश रावल और शरमन जोशी के साथ फिल्म आंख मिचोली में दिखाई देंगे।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago