उछल कूद

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की दूसरी बार एंजियोप्लास्टी के बाद तबीयत में सुधार

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानि बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत फिलहाल बेहतर है और उन्होंने दूसरी बार एंजियोप्लास्टी के बाद गुरुवार को अच्छी नींद ली। उनका इलाज कर रहे अपोलो अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव के स्वास्थ्य में सुधार है और शुक्रवार को उनके कुछ और टेस्ट किए जाएंगे।

दूसरी बार सीने में तकलीफ के बाद अस्पताल में हुए भर्ती

आपको बता दें कि बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद गुरुवार को दूसरी बार उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और धमनियों के अवरोध को हटाने के लिए दो स्टेंट भी डाले गए। मशहूर हृदयरोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी ने तमाम परीक्षण और अस्पताल के चिकित्सकों के साथ परामर्श करने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया था।

गांगुली एक महीने के अंदर दूसरी बार सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने तीन सप्ताह पहले भी अपने आवास पर व्यायाम करते समय सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच से पता चला कि उनकी धमनियों में तीन अवरोध हैं जिनके लिए स्टेंट लगाए गए थे।

अस्पताल से लौटने के बाद घर में आराम कर रहे थे गांगुली

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इससे पहले सात जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मीडिया से बातचीत की थी। साथ ही उन्होंने बेहतर सुविधाओं के लिए डॉक्टर्स और स्टाफ का धन्यवाद भी किया था। लगभग हफ्ते भर अस्पताल में रहने के बाद वे घर में आराम कर रहे थे। गांगुली घर जाने के बाद भी मेडिकल टीम से संपर्क में थे। हालांकि, एक से दो हफ्ते के बीच में 48 वर्षीय गांगुली की एक और एंजियोप्लास्टी होने की खबर थी।

Read More: 2022 में महिला फुटबॉल एशिया कप की मेजबानी करेगा भारत, ये रहेगा कार्यक्रम

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago