कारोबार

अगर बैंक का कुछ काम बाकि रह गया है तो निपटा लें आज, 5 दिन बैंक रहेंगे बंद

अगर आपके बैंक में आपको कुछ काम है तो ये खबर पढ़ने के बाद तुरंत अपना काम निपटाने के लिए निकल जाएं। 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक बैंक पूरी तरह से बंद रहने वाले हैं। इस बीच केवल एक दिन बैंक खुलेगा वो भी सोमवार 24 दिसंबर को जहां पूरे दिन सामान्य कामकाज होगा। जानकारी के अनुसार बैंकों में इतना लंबा अवकाश इस बार वीकेंड पर क्रिसमस और बैंक अधिकारियों की हड़ताल के कारण हो रहा है। शुक्रवार 21 दिसंबर को बैंक अधिकारियों की हड़ताल होने के कारण बैंक बंद रहेंगे तो शनिवार 22 दिसंबर महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है जहां बैंक पूरी तरह से बंद रहते हैं। अगले दिन यानी 23 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी वहीं 24 दिसंबर को जरूर पूरा दिन बैंक में कामकाज होंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के मौके पर बैंक में अवकाश रहेगा।

एटीएम रह सकते हैं खाली

अगले हफ्ते 26 दिसंबर यानी बुधवार को भी बैंक का कामकाज प्रभावित होगा। क्योंकि इस दिन बैंक अफसरों की हड़ताल है। असल में ग्यारहवीं द्विपक्षीय वेतन संशोधन वार्ता के लिए बिना शर्त आदेश पत्र जारी करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा 26 दिसंबर होगी तो उससे पहले शुक्रवार को एक यूनियन हड़ताल पर जा रही है।

उधर हड़ताल के कारण एटीएम सेवाएं भी प्रभावित होगी। लेकिन बैंक के आला अफसरों का कहना है कि इस सेवा में हड़ताल का ज्यादा असर नहीं होगा। लेकिन छुट्टियों के दौरान एटीएम में कैश खत्म हो जाता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago