अन्य

हर बात को दिल से लगाना जरूरी नहीं…

उसने ऐसे कैसे कह दिया? पूरी रात मुझे नींद नहीं आई। मैंने इतना सब कुछ किया फिर भी सब मेरा ही दिल दुखाते हैं…। यह बातें अक्सर हमारे दिमाग में तब आती हैं जब कोई हमारे लिए ऐसा कुछ कह देता है, जो हम सुनना नहीं चाहते। दरअसल दिल तब दुखता है जब हम सामने वाले की बात को दिल से लगा लेते हैं। दिल से लगाना मतलब उस बात को अपने ज़ेहन में बसा लेना। फिर यही सोचना कि ऐसा क्यों कहा गया, मुझमें क्या कमी है, मेरे बारे में ऐसा क्यों सोचा और ना जाने क्या क्या…।

समस्या यह नहीं है कि फलां व्यक्ति ने हमारे लिए क्या कहा, समस्या यह है कि हमने उसकी बात को कितनी तवज्जो दी। हमारे आस पास दो तरह के लोग होते हैं, कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिनकी बातें हमारे लिए मायने रखती हैं। यह लोग हमारा हमेशा अच्छा चाहते हैं और हमारे भले के लिए ही सलाह देते हैं। दूसरे वे लोग होते हैं जिन्हें हम सिर्फ जानते हैं। इन लोगों का हमारी निजी जिंदगी पर ज्यादा अधिकार नहीं होता।

जब पहले वाली श्रेणी के लोग हमें कुछ कहते हैं तो निश्चित तौर पर वे हमारा भला चाहते हैं। लेकिन दूसरी श्रेणी के लोग जब हमें कुछ कहते हैं तो वे कुछ भी कहने से पहले यह विश्लेषण नहीं करते कि फलां बात से आपका दिल दुखेगा या नहीं। वे सिर्फ अपनी बात कह देते हैं। ऐसे में अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप उन बातों को कितना दिल से लगाते हैं। सामने वाले ने जो भी बात कही वह अपने विश्लेषण के आधार पर कही लेकिन जरूरी नहीं कि वह आपको सही लगे। ऐसे में बेहतर यही है कि उन बातों पर ज्यादा गौर ना किया जाए। ऐसी बातों को जितनी जल्दी भूला दिया जाए उतना अच्छा होता है। जब आप इन बातों को लेकर बैठ जाते हैं तो ​निश्चित तौर पर यह आपको परेशान करेगा। यह ऐसा तनाव है जो आपने खुद जबरदस्ती ले रखा है इसलिए अगली बार कोई भी बात दिल से लगाने से पहले यह सोच लें कि वह बात किसने कही है और वह आपकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago