हलचल

नेपाल संसद में भारत के पक्ष में बोलने वाली महिला सांसद सरिता गिरी के घर पर हुआ हमला

संसद में भारत समर्थित बयान देने के बाद नेपाल की समाजवादी पार्टी की सांसद सरिता गिरी के घर पर हमला हो गया। दरअसल, नेपाल की संसद प्रतिनिधि सभा में दो दिन पहले नक्शे में बदलाव हेतु संविधान संशोधन विधेयक पास किया। इस दौरान सांसद सरिता गिरी ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद अब इस महिला सांसद के घर पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, उन्हें देश छोड़ने की धमकी भी मिली है। उनके घर के बाहर काले झंडे लगाए गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस उनकी मदद के लिए नहीं पहुंची।

इसलिए हो रहा सांसद सरिता गिरी का विरोध

सांसद सरिता गिरी ने हाल में नेपाल के नक्शे में बदलाव को लेकर संविधान संशोधन विधेयक का विरोध किया था। संविधान संशोधन प्रस्ताव पर अपना अलग से संशोधन प्रस्ताव डालते हुए गिरी ने इसे खारिज करने की मांग की। उन्होंने साफ कहा था कि नेपाल नक्शे में चीन के इशारे पर बदलाव चाहता है। उन्होंने दावा किया था कि नेपाल के लोग खुद भी नहीं चाहते हैं कि भारत के साथ नक्शे को लेकर कोई विवाद हो। उनका कहना है कि नेपाल को इसे लेकर चीन और भारत के साथ बात करनी चाहिए।

एनवाईए ने तुरंत संसद से बर्खास्त करने की मांग की

समाजवादी पार्टी सांसद सरिता गिरी के नेपाल विरोधी रुख के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। नेशनल यूथ एसोसिएशन (एनवाईए) ने बयान जारी करके कहा था कि उनके खिलाफ देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। केवल इतना ही नहीं एनवाईए ने उन्हें तुरंत संसद से बर्खास्त करने की मांग की थी। पार्टी ने भी उनसे किनारा कर लिया है और उनसे संशोधन प्रस्ताव वापस लेने का आदेश दिया है।

Read More: भारत के साथ सीमा विवाद को बातचीत से सुलझाएंगे: नेपाल रक्षा मंत्री

विवादित नक्शे का संविधान संशोधन प्रस्ताव नेपाल संसद में पारित

नेपाल के उपप्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ईश्वर पोखरैल के भारत के साथ बातचीत के प्रस्ताव के कुछ घंटों बाद ही नेपाल की संसद ने देश के नए विवादित राजनीतिक नक्शे के लिए संविधान संशोधन प्रस्ताव को पारित कर दिया। आपको बता दें, नेपाल ने इस नक्शे में लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपना हिस्सा बताया है। नेपाल सरकार द्वारा जारी किए गए नए नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा क्षेत्र को अपना हिस्सा बताने पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago