टेक ज्ञान

चीन से अपने आईपैड प्रोडक्शन को भारत में शिफ्ट करेगी एप्पल कंपनी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को प्रोत्साहन दे रही है। इसी के तहत उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का मेक इन इंडिया अभियान पर बड़ा असर दिखना शुरू हो गया है। अमेरिकी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल भी इस योजना के तहत भारत में आईपैड बनाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, कंपनी चीन से अपना कारोबार भारत शिफ्ट करना चाहती है और भारत सरकार से प्रोत्साहन लेने पर भी विचार कर रही है।

चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहती है एप्पल

भारत में स्मार्टफोन निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पीएलआई योजना में मोदी सरकार ने करीब 50 हजार करोड़ का प्रोत्साहन देने का ऐलान किया है। एप्पल कंपनी भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती है और चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता फॉक्सकान के जरिये भारत में आईपैड विनिर्माण की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, इसके लिए एप्पल का शुरुआती निवेश 20 हजार करोड़ हो सकता है। बता दें कि चीन और अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध और कोरोना वायरस महामारी के बाद कंपनी ने रणनीति में बदलाव किया है। उल्लेखनीय है कि अभी एप्पल के ज्यादातर आईपैड का उत्पादन चीन में होता है, जबकि लैपटॉप वियतनाम में बनता है।

स्मार्टवॉच उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जारी होगा फंड

पीएलआई योजना के तहत भारत सरकार अगले दो महीने में स्मार्टवॉच जैसे पहने जाने वाले उत्पादों को भी इसमें शामिल करने की तैयारी में है। इसके लिए 5 हजार करोड़ का शुरुआती फंड जारी किया जा सकता है। केंद्र ने एप्पल कंपनी से कहा है कि भारत में आईपैड विनिर्माण किसी गैर चीनी कंपनी के साथ मिलकर किया जा सकता है। आपको बता दें कि एप्पल के देश में तीन सहयोगी फॉक्सकान, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन हैं। कंपनी वर्ष 2017 से आईफोन का असेंबल भारत में कर रही है।

Read More: व्हाट्सएप की टक्कर में केंद्र सरकार जल्द ही लॉन्च करने जा रही ‘संदेश’ ऐप

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago