हलचल

देश में 26 मई को एक और चक्रवाती तूफान आ सकता है: मौसम विज्ञान विभाग

पिछले दिनों देश में आए चक्रवाती तूफान ताउते ने दो राज्यों को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद अब भारत मौसम विज्ञान विभाग यानि आईएमडी ने कहा है कि देश के कुछ राज्यों को एक और चक्रवाती तूफान का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को जानकारी दी कि उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जो चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। यह कुछ तटीय राज्यों को नुकसान पहुंचा सकता है।

26 मई को बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है तूफान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जी.के. दास ने कहा कि यह चक्रवाती तूफान उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान की रफ्तार अधिक तेज हो सकती है। 22 मई को बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र अगले 72 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। दास ने बताया कि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश तेज होगी और दक्षिण बंगाल के जिलों में तेज बारिश आ सकती है।

ताउते से गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी नुकसान

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले चक्रवाती तूफान ताउते ने देश के दो राज्य गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। यहां बिजली के खंभे गिर गए और हजारों पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी इससे नुकसान पहुंचा। इस दौरान हुई घटनाओं में करीब 13 लोगों की जान भी चली गई है। गुजरात में ताउते चक्रवाती तूफान के कारण 200 से अधिक तालुकाओं में बारिश हुई। हालांकि, तूफान से पहले एहतियाती तौर पर राज्य सरकार ने पहले ही दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था, जिससे लोग इसकी चपेट में नहीं आए।

ताउते से हुए नुकसान का पीएम मोदी ने लिया जायजा, गुजरात को राहत कार्यों के लिए 1000 करोड़

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago