ताजा-खबरें

अमेरिका ने पांचवी बार किया हूती विद्रोहियों पर हमला, हूतियों ने भी बदले में अमेरिकी शिप पर मिसाइलें दागी

अदन की खाड़ी में यमन के हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने एक बार फिर से हमले किए हैं। बाइडेन प्रशासन में हूतियों पर पांचवी बार एयर स्ट्राइक की है। राष्ट्रपति जो बाइडेन चेतावनी दी है कि ईरान समर्थित हूती के खिलाफ अमेरिकी हमले लगातार होते रहेंगे।

यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि गुरुवार को हूतियों के खिलाफ पांचवी बार हमले किए। अमेरिकी नेवी के युद्धक विमानों ने एंटी शिप मिसाइलों को टार्गेट किया, जो कि लॉन्च होने के लिए तैयार थीं। हालांकि, अमेरिकी हमलों के बावजूद हूती आतंकियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है। बल्कि, अमेरिका के हर हमले के बाद हूतियों के हमले समय के साथ तेज हो रहे हैं। हूती विद्रोही अदन की खाड़ी से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों को निशान बना रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि उनके हमलों के बाद हूती हमले तेज हुए हैं।

अमेरिका की स्ट्राइक से बौखलाए हूती आतंकियों ने एक बार फिर अदन की खाड़ी से गुजर रहे अमेरिकी जहाज को निशाना बनाया है। हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी जहाज पर लगातार दूसरी बार मिसाइल हमले करने का दावा किया है। यूके मैरी टाइम ट्रेड ऑर्गनाइजेशन ने इस बात की पुष्टि की है कि अदन की खाड़ी से 115 नॉटिकल मील की दूरी पर हूतियों ने अमेरिकी शिप पर मिसाइलें दागी हैं। हूती विद्रोहियों ने भी दावा किया है कि उन्होंने अमेरिकी हमलों के बदले के तौर पर डायरेक्ट अटैक किया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा है कि हूती विद्रोहियों ने दो एंटी शिप मिसाइलें फायर कीं, लेकिन इससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Mukut Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago