किस्सा

विश्व हैलो डे : किसने बोला था सबसे पहले “हैलो” जो आज हमारी जिंदगी का हिस्सा है

जब भी हम किसी से बात करते हैं तो हमारे मुंह से जो सबसे पहला शब्द निकलता है वो है “हैलो”, ना जाने पूरे दिन में हम इसका कितनी बार इस्तेमाल करते हैं। हम इसका इस्तेमाल तो रोज करते हैं लेकिन शायद हमने कभी भी इस शब्द के बारे में नहीं सोचा होगा। जी हां, क्या आपको पता है ये शब्द कहां से आया, इसका क्या मतलब है, तो चलिए आज विश्व हैलो डे के मौके पर हम आपको ये सारी बातें बताते हैं।

आज दुनिया के 180 से ज्यादा देश 46वां विश्व हैलो डे मना रहे हैं। हैलो शब्द का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। सबसे पहले 1826 में अमरीका में इसे बोला गया था।

‘हैलो’ शब्द कहां से आया?

जर्मनी भाषा में एक शब्द होता है ‘होला’ जिसका मतलब होता है किसी से अभिवादन करने का तरीका। जर्मनी से निकलकर यह शब्द ब्रिटेन में आया फिर अंग्रेजों के जमाने में इसको तोड़मरोड़ कर होला से ‘हालो’ फिर ‘होलो’ से हैलो बना दिया गया।

फोन पर ‘हैलो’ बोलना किसने शुरू किया ?

1860 के दशक में इस शब्द को काफी इस्तेमाल किया जाने लगा। लोगों के बीच यह काफी मशहूर हो गया। लोग फोन पर आम बोलचाल में हैलो का इस्तेमाल करने लगे। लेकिन फोन पर सबसे पहले ‘हैलो’ शब्द का इस्तेमाल महान वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने किया था।

तो फिर ये विश्व हैलो डे क्या है?

21 नवंबर 1973 को 180 देशों ने मिलकर विश्व हैलो डे की शुरूआत की। इसके पीछे यह माना जाता है कि साल 1973 में इजरायल और मिस्र के बीच एक लंबा युद्ध चला था जो कि ‘हैलो’ शब्द के पहले इस्तेमाल से खत्म हुआ था। उसके बाद से दुनिया में शांति और मित्रता को फैलाने के लिए विश्व हैलो डे मनाया जाने लगा।

इसको मनाने का कोई खास तरीका नहीं होता है बस आपको 10 लोगों को विश्व हैलो डे पर शांति और सद्भाव का संदेश भेजना होता है। इसके पीछे यह मकसद है कि लोगों के बीच ‘हैलो’ के जरिए एक तरह का संवाद विकसित किया जाए।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago