हलचल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने दिखाई पूरी ताकत

दिल्ली विधानसभा के चुनाव 8 फरवरी को होने हैं। इससे पहले आज गुरूवार शाम तक चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने की वजह से सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दिल्ली की जनता वोट डालने के लिए अब पूरी तरह तैयार है। 11 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

8 फरवरी को चुनाव, 11 को परिणाम-

आठ फरवरी शनिवार को दिल्ली में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान संपन्न होगा। चुनाव विभाग कार्यालय ने चुनाव की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं व 2689 स्थानों पर 13750 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 11 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

आदर्श मतदान केंद्र स्थापित-

दिल्ली चुनाव में मतदाताओं को वोट का अधिकार प्रयोग कर आकर्षित करने के लिए आदर्श मतदान केंद्र भी बनाएं गए हैं। इन केंद्रों पर मेडिकल, रैंप, व्हीलचेयर जैसी आवश्यक सुविधाएं मिल पाएंगी। इसके अलावा बूथ पर विशेष सजावट की गई है।

बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था-

दिल्ली चुनाव में वरिष्ठ,बुजुर्गों को मतदान केंद्रों तक लाने ​के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र लाकर वोट के बाद पुन: सुरक्षित घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा चुनाव में दिव्यांग वोटरों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

आखिरी दिन भाजपा,कांग्रेस व आप नेताओं ने दिखाई ताकत-

दिल्ली चुनाव के लिए गुरूवार को प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण भाजपा,कांग्रेस व आप पार्टी के प्रमुख नेताओं ने रोड शो व रैलियां कर अपनी पूरी ताकत झौंक दी। आखिरी दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद सनी देओल ने रोड शो किया तो इधर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल,उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो में भाग लिया। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने अंतिम दिन चुनाव प्रचार किया।

Read More: दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, यह हैं खास बातें

आप-भाजपा के बीच है सीधा मुकाबला-

दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान है और 11 फरवरी को चुनाव के परिणाम आने हैं। मिली जानकारी व राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इस बार सीधा मुकाबला आप-भाजपा पार्टी के बीच ही है और कांग्रेस भी इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की पूरी कोशिश कर रही है।

 

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago