कारोबार

आरबीआई की विशेष लिक्विडिटी सुविधा का लाभ सभी बैंकों को मिलेगा

देश में काम कर रहे सभी बैंकों के लिए केंद्रीय बैंक से खुशखबरी आई है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने कहा है कि म्यूचुअल फंड के लिए विशेष लिक्विडिटी सुविधा (एसएलएफ-एमएफ) के तहत घोषित नियामक लाभ सभी बैंकों को दिए जाएंगे, चाहें वो बैंक आरबीआई से धन प्राप्त करें या योजना के तहत अपने संसाधनों का इस्तेमाल करें। जानकारी के लिए बता दें कि म्यूचुअल फंड पर तरलता दबाव को कम करने के लिए 27 अप्रैल, 2020 को भारतीय रिजर्व ने 50,000 करोड़ रुपए की विशेष लिक्विडिटी सुविधा की घोषणा की थी।

कम दरों पर बैंकों को धन मुहैया कराएगा आरबीआई

केंद्रीय बैंक ने घोषणा करते हुए कहा था कि वह सतर्क है और कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने और वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा। आरबीआई फिक्स रेपो रेट पर 90 दिन की अवधि का एक रेपो ऑपरेशन शुरू करेगा। इस सुविधा के तहत, आरबीआई कम दरों पर बैंकों को धन मुहैया कराएगा और बैंक विशेष रूप से म्यूचुअल फंडों की तरलता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए धन का उपयोग कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि एसएलएफ-एमएफ ऑन-टॉप और ओपन-एंडेड है। यह सुविधा 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 11 मई, 2020 तक रहेगी।

Read More: सुप्रीम कोर्ट ने 1984 सिख दंगों के दोषी की पैरोल याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा

केंद्रीय बैंक ने इसलिए उठाया कदम

हाल ही में देश की 8वीं सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने अपनी इच्छा से छह ऋण योजनाएं बंद करने का फैसला लिया था। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया। फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से यूनिट वापस लेने के दबाव और बॉन्ड बाजार में तरलता की कमी का हवाला देकर ऐसा किया है। लेकिन कंपनी ने कहा है कि वो निवेशकों के प्रति प्रतिबद्ध है। जो योजनाएं बंद हुई हैं, उनमें फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया डायनेमिक एक्यूरल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉर्चुनिटीज फंड और फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बॉन्ड फंड शामिल हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago