अन्य

खुशियों को दुगुना करने में मददगार है एडजस्टमेंट

कभी ना कभी सफर के दौरान साथ यात्री को जगह देने के लिए आपने थोड़ा एडजस्ट किया होगा। इससे आपको थोड़ी परेशानी जरूर हुई होगी लेकिन आपको यह संतुष्टि मिली होगी कि आपने किसी के सफर को आरामदायक बना दिया। भले ही उससे आपकी मुलाक़ात फिर नहीं होगी लेकिन उस यात्री के दिल में आप हमेशा के लिए बस गए होंगे।
इसे विस्तृत रूप में देंखे तो हम सब जिंदगी का सफर ही तो कर रहे हैं। जिंदगी एक लम्बी यात्रा है जिसे हमें अलग-अलग स्टॉप के साथ पूरा करना है। यह यात्रा कितनी लम्बी है यह किसी को नहीं पता। हां, इतना जरूर है कि इस यात्रा को आरामदायक बनाना हमारे ही हाथ में है।
अक्सर जिंदगी में ऐसे कई पल आते हैं, जब जिंदगी चाहती है कि हम एडजस्ट करें। परिस्थिति विशेष में खुद को ढालने की कोशिश करें ताकि परेशानियां कम हो सकें। लेकिन अक्सर एडजस्ट करने की बात में हम पीछे हटने की कोशिश करते हैं। हम खुद को परेशान नहीं करना चाहते भले ही इससे दूसरों को कितनी की परेशानी क्यों ना हो जाए।
दरअसल, हम कुछ देर की परेशानी तो देख लेते हैं लेकिन एडजस्ट करने के बाद जिंदगी भर के लिए मिलने वाली खुशी को नजरअंदाज कर देते हैं। बस, यही फर्क समझने की ज़रूरत है। ज़िंदगी के किसी भी रिश्ते में परिस्थितियों के अनुसार एडजस्टमेंट करना ही होता है, कभी बड़े स्तर पर तो कभी मामूली-सा। यदि सही समय पर समझदारी के साथ एडजस्टमेंट कर लिया जाए तो जिंदगी का सफर और हसीन हो जाता है और छोटी—मोटी समस्याएं कब छोटे स्टेशनों की तरह निकल जाती हैं, पता ही नहीं चलता।
एडजस्टमेंट बिना आपा खोए करना पड़ता है, तब ही इसके बेहतर परिणाम मिलते हैं। यकीनन इस दौरान नकारात्मक विचार हावी होने की कोशिश करते हैं और मानसिक तौर पर परेशानियां भी बढ़ती हैं लेकिन मुस्कुराते हुए इनसे निपटा जाए तो सारी दिक्कतें धीरे—धीरे दूर होने लगती हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago