ये हुआ था

प्रसिद्ध एस्ट्रोनॉट के नाम पर रखा गया था अभिनेता नील नितिन मुकेश का नाम

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश 15 जनवरी को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। नील नितिन को हिंदी सिनेमा में चॉकलेटी बॉय कहा जाता है। वहीं, फिल्मी पर्दे पर नील ज्यादातर बतौर विलेन रोल में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। नील नितिन दिग्गज भारतीय गायक मुकेश के परिवार से आते हैं। उन्होंने अब तक के ​कॅरियर में काफी सोच समझकर फिल्मों का चयन किया है। यही कारण है कि उन्होंने 15 वर्षों में बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। उनकी एक्टिंग में शुरू से ही रुचि थी, इसलिए उन्होंने एक्टिंग सीखने के बाद ही फिल्मों में एंट्री में ली। इस ख़ास मौके पर जानिए एक्टर नील नितिन मुकेश के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

नील नितिन मुकेश का प्रारंभिक जीवन

नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी, 1982 को मुंबई में प्लेबैक सिंगर मुकेश माथुर और निशि के घर हुआ था। उनके दादा मुकेश अपने दौर के मशहूर गायकों में से एक हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने नाम के साथ अपने पिता और दादा का नाम जोड़ा। नील का असली नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है।

आपको जानकर हैरानी होगी, मगर उनका नील नाम गायिका लता मंगेशकर ने एस्ट्रोनॉट नील आर्मस्टॉग के नाम पर ये नाम दिया था। बचपन से ही नील को घर में संगीत का माहौल मिला। उनके दादा और पापा अपने दौर के मशहूर गायक रह चुके हैं। इसके बावजूद नील ने एक्टिंग में अपना कॅरियर बनाने का निर्णय लिया। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से अभिनय के गुर सीखे हैं।

फिल्मी सफर की शुरुआत

नील ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को चहुं और से काफी प्रशंसा मिली थी।  इस फिल्म के बाद उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म ‘आ देखे जरा’ की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। बतौर मुख्य अभिनेता नील निर्देशक कबीर खान की फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ में नजर आए। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ नजर आए। इस फिल्म के बाद वे एक हद तक बॉलीवुड में पहचान बनाने में सफल रहे थे।

इस फिल्म में दिया न्यूड सीन

नील की फिल्मों के बारे में बात करें तो वे अक्सर फिल्मों में साइड रोल में ही नजर आए हैं। मगर साल 2009 में आई फिल्म ‘जेल’ से उन्होंने खूब सुर्खियां बटौरी। उन्होंने पहली बार इस फिल्म में न्यूड सीन दिया जिसने काफी चर्चा बटौरी। उन्होंने कई छोटी बड़ी फिल्मों में काम किया मगर कुछ खास जलवा नहीं बिखेर पाए।

पर्सनल लाइफ

साल 2017 में नील ने रुकमणी सहाय से शादी रचाई। दोनों की अरेंज्ड मैरिज थी। रुकमणई एवएशन इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। इस शादी से दोनों को एक बेटी नुर्वी है।

Read: बर्थडे: अभिनेता ऋतिक रोशन ने पहली फिल्म के मेहनताने से खरीदी थी ये चीज

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago