उछल कूद

विराट कोहली को नसीरूद्दीन शाह ने बताया सबसे बदतमीज खिलाड़ी, ट्विटर पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने अपने फेसबुक पेज पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को दुनिया का सबसे बदतमीज क्रिकेटर बताया है। शाह ने लिखा कि दुनिया के नंबर1 क्रिकेटर होने के साथ साथ विराट नं.1 बदतमीज खिलाड़ी भी हैं। उनकी बुरे बर्ताव के कारण उनके खेल की सभी अच्छी चीजें ढक जाती हैं और अपनी इस बात के लिए मैं देश छोड़कर नहीं जाने वाला।


शाह ने कप्तान कोहली द्वारा आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को स्लैज करने की घटना के बाद ये पोस्ट डाला है। विराट ने पर्थ टेस्ट के चौथे दिन आॅस्ट्रेलियाई कप्तान को जानबूझकर छेड़ा था जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी और अंपायर को बीच में आना पड़ा था।

नसीर के फेसबुक पोस्ट के बाद ट्विटर पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है जहां फैंस ने दोनों का बचाव करते नजर आए।

बता दें कि पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया 146 रनों से हार गई है। वैसे आॅस्ट्रेलिया सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मीडिया से कह दिया था कि अगर आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरफ से स्लैजिंग शुरू की गई तो टीम इंडिया भी उसका जवाब स्लैजिंग से ही देगी। पहले टेस्ट में भी कप्तान कोहली और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने मिलकर आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को विकेटों के पीछे खूब छेड़ा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago