ये हुआ था

टीनएज में अपने मोटापे से परेशान रहते थे अभिनेता अर्जुन कपूर, ‘इशकजादे’ से शुरू हुआ करियर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता अर्जुन कपूर एक जाना पहचाना नाम हैं। कई फिल्मों में सिने दर्शकों ने उनके काम को पसंद किया है। हालांकि, उन्हें एक ब्लॉकबस्टर हिट की अब भी दरकार है। फिल्मों के अलावा अर्जुन अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खिंयों में रखते हैं। उनका और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से छिपा हुआ नहीं है। अर्जुन का पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा हुआ है। वो फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पहली पत्नी की संतान हैं। आज 26 जून को अभिनेता अर्जुन कपूर का 38वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें…

अर्जुन का बचपन से ही पढ़ाई में नहीं लगता था मन

बोनी कपूर और मोना शौरी के घर जन्मे अर्जुन कपूर का बचपन से ही पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगता था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है। लेकिन अर्जुन 11वीं क्लास में ही फेल हो गए थे, उसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। अर्जुन टीनएज में अपने मोटोपे से काफी परेशान रहते थे। यहां तक कि एक वक्त उनका वज़न 140 किलोग्राम था। यह फेज उनके जीवन के ​लिए काफी कठिन रहा था। हालांकि, ​बाद में काफी मेहनत के बाद उन्होंने अपने वज़न को ना केवल कंट्रोल किया, बल्कि अच्छी मस्ल्ड बॉडी भी बना ली।

‘इशकजादे’ से शुरू हुआ अर्जुन का फिल्मी करियर

घर में फिल्मी माहौल होने के कारण अर्जुन कपूर ने भी फिल्मी दुनिया में ही अपना करियर बनाने की सोची। हालांकि, शुरुआत उन्होंने परदे के पीछे से की। अर्जुन ने ‘कल हो ना हो’, ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। वर्ष 2012 में उन्होंने हबीब फैजल की रोमांटिक थ्रिलर ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा थी। यह फिल्म सफल रही थी और अर्जुन को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया तथा उन्हें बेस्ट मेल डेब्यूटेंट का फिल्मफेयर भी मिला।

इसके बाद उन्होंने ‘गुडे’, ‘टू स्टेट्स’, ‘की एंड का’, ‘तेवर’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’, ‘पानीपत’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘सरदार का ग्रैंडसन’, ‘भूत पुलिस’, ‘एक विलेन रिर्टन्स’ और ‘कुत्ते’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्में ‘द लेडी किलर’ और ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ है। अर्जुन कपूर साल 2023 में इन दो फिल्मों में लीड रोल निभाते नज़र आएंगे।

मलाइका के साथ रिश्ते को जल्द शादी में बदलेंगे अर्जुन

अगर निजी जिंदगी की बात करें तो पिछले कुछ वर्षों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ हैं। हालांकि, दोनों अपने रिश्ते को जग जाहिर नहीं करना चाहते थे, लेकिन प्यार कहां छुपता है आखिर। आखिरकार, करण जौहर के शो पर दोनों ने ही एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाएं जाहिर कर दीं।

एक दिलचस्प बात ये है कि भले ही अर्जुन पिछले काफी समय से मलाइका के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन इससे पहले वो कुछ समय तक सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके थे। मलाइका कभी सलमान की भाभी हुआ करती थी। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि वो मलाइका के साथ रहना बहुत पसंद करते हैं। मलाइका की कंपनी उन्हें काफी अच्छी लगती है। माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका जल्द शादी कर सकते हैं।

Read: अपने किरदारों से ​नेगेटिव दिखने वाले ​आशीष विद्यार्थी असल ​जिंदगी में करते हैं यह काम

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago