टीवी

भैया विभूति 20 साल बाद करने जा रहे हैं सलमान के साथ काम, इस बड़ी फिल्म में आएंगे नजर

कॉमेडी टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के भैया विभूति यानी आसिफ शेख 20 साल बाद सलमान खान के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद टीवी की दुनिया में आज अपना एक खास मुकाम हासिल करने वाले आसिफ सलमान के साथ उनकी अपकमिंग मूवी ‘भारत’ में दिखाई देंगे। दमदार आवाज और जोरदार अभिनय से सबको हंसाने वाले आसिफ ने अपने ट्विटर अकांउट से सेट की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री के साथ नजर आ रहे हैं।

सबसे पहले इस तस्वीर को अतुल ने अपने हैंडल से शेयर किया और लिखा भारत की टीम के साथ जुड़ने पर आसिफ आपका स्वागत है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही है जिसमें भारत पाकिस्तान विभाजन के कुछ दृश्य फिल्माए जा रहे हैं।

 

 

फिल्म में भी गुदगुदाएंगे आसिफ

खबरों के अनुसार आसिफ इस फिल्म में बबली नाम के किरदार में दिखाई देंगे जो एक कॉमेडी कैरेक्टर होगा। इससे पहले आसिफ ने सलमान खान के साथ कई फिल्में की है जिनमें करण अर्जुन, बंधन, प्यार किया तो डरना क्या, दिल ने जिसे अपना कहा प्रमुख हैं। आसिफ के अलावा इस फिल्म में कटरीना कैफ, वरुण धवन, दिशा पटानी, तब्‍बू, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका मे होंगे।

 

 

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago