चलता ओपिनियन

International Men’s Day: अब “मर्द को दर्द नहीं होता” कहना छोड़ दो

कम ही लोग जानते होंगे और इस बात की कम ही चर्चा होती है कि आज यानि 19 नवंबर को विश्व पुरूष दिवस के रूप में जाना जाता है। इस दिन को इतना छोटा क्यों रखा जाता है? सभी जानते होंगे कि 8 मार्च को वुमन्स डे मनाया जाता है। लोग इसके बारे में बात करते हैं। अच्छा लिखते हैं। अखबारों से लेकर सोशल मीडिया तक सब जगह इसके बारे में बात होती है। महिलाओं को बराबर लाने की बात की जाती है। पल भर में महिलाओं को सशक्त बनाने की होड़ सी लग जाती है। लेकिन मेन्स डे पर ये भेदभाव क्यों? थोड़ा गौर फरमाइए।

हर साल 8 मार्च को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  पर पुरुषों का एक वर्ग यह कहता है कि उनको लेकर कोई स्पेशल डे इस तरह सेलिब्रेट क्यों नहीं किया जाता? उनका सवाल होता है कि क्या हम इसके लायक नहीं हैं? लेकिन ध्यान देने वाली बात है सोशल मीडिया पर जो ट्वीट्स की बाढ़ महिला दिवस पर आती है वो पुरूषों के लिए ही होती है।

तो हम इस दिन को क्यों मनाएं? समानता के लिए, समान भागीदारी या भेदभाव का अंत?

International-mens-day

आखिरकार, वास्तव में कल अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस था। आज अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस है। और कल भी अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस होगा। सच्चाई यह है कि पुरुषों को काम करने के महिलाओं से अधिक पैसे मिलते हैं। काम के अधिकांश क्षेत्रों में ऊपर के लोग पुरूष ही हैं। आधी रात को वो आदमी ही है जो बिना किसी डर के सड़कों पर घूम सकता है।

मुद्दे की बात ये है कि खुद एक पुरूष को पता ही नहीं है कि वो इस दिन को कैसे सेलिब्रेट करे। जब भी किसी आदमी से पूछा जाता है कि वो मेन्स डे कैसे सेलिब्रेट करेंगे तो जवाब यही होता है कि पूरे दिन सोएंगे, मजे करेंगे और क्या?

सच तो ये है कि मर्द को फर्क नहीं पड़ता। मर्द अधिकतर रूढ़ीवादी सोच से घिरे हैं उन्हें लगता है मर्द को दर्द नहीं होता। “आदमी बन आदमी” “क्या औरतों जैसे कर रहा है” ये कुछ स्टीरियोटाइप टिप्पणियां हैं जिन्हें हर रोज बोला जाता है।

International-mens-day

सच तो यही है वुमन्स डे पर जो भी पुरूष दहाड़ते हैं वो मेन्स डे के लिए ही होता है। आज समाज में महिलाओं की जो स्थिति है वो मेन डोमिनेंट सोसायटी की वजह से ही है। तो अगर आप वुमन्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं महिलाओं के बारे में लिख रहे हैं उनको एन्पावर करने के बारे में बात कर रहे हैं तो सुधरना आदमी को ही है। तो जिस दिन इस मर्द को दर्द हो गया, इंटरनेशनल मेन्स डे भी सार्थक हो जाएगा।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago