ये हुआ था

अकबर के नवरत्नों में शामिल थे अबुल फजल, जिनकी हत्या जहांगीर ने करवाई

मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में शामिल अबुल फजल की 14 जनवरी को 469वीं जयंती हैं। उन्होंने तीन खंडों में ‘अकबरनामा’ की रचना की, जिसका तीसरा खंड आइन-ए-अकबरी कहलाता है। उन्होंने बाइबिल का फारसी में अनुवाद किया था। उनके बड़ा भाई फैजी भी अकबर के दरबार में थे, जो एक कवि था।

जीवन परिचय

अबुल फजल का जन्म 14 जनवरी, 1551 को आगरा के नजदीक हुआ था। इनका परिवार 15वीं शताब्दी में सिविस्तान (सहवान), सिंध के पास रेल में रहता था। इनका पूरा नाम अबुल फजल इब्न मुबारक था। बाद में उनका परिवार राजस्थान के नौगार में आ बसा। उनके पिता शेख मुबारक थे।

वह बचपन से ही बहुमुखी व्यक्तित्व का धनी था। अबुल फ़ज़ल की आरंभिक शिक्षा अरबी भाषा में हुई और पांच साल की उम्र में वह पढ़ लिख सकता था। इस पर उनके पिता ने उनकी शिक्षा की अच्छी व्यवस्था की थी। उनके ज्ञान अर्जन की क्षमता काफी तेज थी और उन्होंने महज 20 वर्ष की आयु में पढ़ाना शुरु कर दिया था।

अकबर के दरबार में सेवा

अबुल फजल शांत स्वभाव और एकांतप्रिय व्यक्ति थे। वह अपनी विद्वता के बूते पर वर्ष 1573 में मुगल बादशाह अकबर के दरबार में शामिल हो गया। उनकी असाधारण प्रतिभा और समर्पण से अकबर भी काफी खुश थे। वह एक इतिहासकार होने के साथ ही कुशल योद्धा था, उसने अकबर के कई युद्ध अभियानों का सफलतापर्वूक संचालन किया। उसके उदार धार्मिक विचारों का प्रभाव अकबर के धार्मिक विचारों पर देखने को मिले।

अकबर से अबुल फजल की नजदीकी शहजादा सलीम (जहांगीर) को खटकने लगी। इस वजह से सलीम ने वीर सिंह बुंदेला को अबुल फजल की हत्या के लिए उकसाया। वीर सिंह ने 12 अगस्त, 1602 को अबुल फजल की हत्या करवा दी। उनकी हत्या पर अकबर को काफी दुख पहुंचा।

ऐति​हासिक रचनाएं

अकबरनामा (आइने अकबरी)
रुकात
इंशा-ए-अबू फ़ज़ल

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago