हलचल

आम आदमी पार्टी में किस बात की घमासान मची हुई है?

फिलहाल आम आदमी पार्टी में घमासान मची हुई है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी पर राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के प्रस्ताव को लेकर आरोप लग रहे हैं। आम आदमी पार्टी इस बात से इंकार कर रही है कि उन्होंने ऐसे किसी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है।

क्या है पूरा मामला-

आप विधायक अल्का लांबा फिलहाल बागी तेवर अपना रही हैं। वे खुलकर ट्वीट और बोल रही हैं कि संसद में प्रस्ताव में राजीव गांधी के भारत रत्न वापस लेने की बात पहले से ही छपी थी। इस पर विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल का कहना है कि ऐसी कोई भी बात प्रस्ताव में नहीं थी। साथ ही कहा कि विधायक जरनैल सिंह ने भावना में बह कर ऐसा कह लिखा। इस पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें गोयल राजीव विरोधी प्रस्ताव स्वीकार करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल कहा जा रहा है कि प्रस्ताव में यह लिखा गया था कि सिक्ख दंगों को न रोक पाने के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न का सम्मान वापस ले लेना चाहिए। अब या तो केजरीवाल की आम आदमी पार्टी यू टर्न ले रही हैं या अल्का लांबा का दावा झूठा है।

केजरीवाल ने नहीं दिया कोई जवाब

आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सभी इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। केजरीवाल से इस पर सवाल पूछे गए तो वे सीधे ही निकल गए।

वीडियो की बात करें तो उसमें साफ सुनाई दे रहा है और वहां राजीव गांधी का भी जिक्र किया गया है। ऐसे में पार्टी के स्पीकर गोयल का कहना है कि विधायक जरनैल सिंह ने भावावेश में आकर ऐसा लिखा दिया और गोयल ने अल्का लांबा के दावे को भी खारिज किया जिसमें अल्का ने कहा कि उन्होंने इस प्रस्ताव के विरोध में सदन से वॉक आउट किया। अल्का ने प्रस्ताव की एक फोटो भी पोस्ट की।

पूरे मामले में अल्का लांबा का रोल क्या है

अल्का लांबा ने दावा किया कि विधानसभा सदन के दौरान पार्टी ने उनसे राजीव गांधी से भारत रत्न वापिस लेने की मांग का समर्थन करने को कहा था। लांबा का कहना है कि पहले से प्रस्ताव में राजीव गांधी नाम प्रिंटेड था। वहीं आम आदमी पार्टी के स्पीकर ने इस बात को खारिज किया है।

लांबा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफे को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। खबरें थीं कि उन्होंने विधानसभा की सदस्यता तक से इस्तीफा दे दिया है लेकिन आम आदमी पार्टी ने इस बात को नकार दिया।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago