हलचल

प्रियंका गांधी के बारे में ये बातें शायद आप नहीं जानते होंगे !

आखिरकार लंबे समय से उठती कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग को कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने शांत कर दिया है। ताजा घोषणा के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश से पार्टी का महासचिव बनाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी को ऐसी जिम्मेदारी देना काफी अहम माना जा रहा है।

हालांकि प्रियंका गांधी हमेशा से ही खुद के राजनीति में आने को लेकर मना करती रही है, ऐसे में अब औपचारिक ऐलान होने के बाद सभी तरह की अटकलों पर विराम लग गया है।

प्रियंका गांधी में उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखे जाने को लेकर कार्यकर्ताओं को हमेशा से प्रियंका गांधी से लगाव रहा है। इसके अलावा उनके भाषण, हेयरस्टाइल और कपड़ों में भी इंदिरा गांधी वाला अंदाज देखा जा सकता है।

अब जब प्रियंका गांधी ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर दी है तो आइए जानते हैं उनकी निजी जिंदगी के बारे में कुछ खास बातें।

– इलाहाबाद में 12 जनवरी 1972 को पैदा हुई प्रियंका गांधी ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की जिसके बाद ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल में साइकॉलोजी में एडमिशन लिया।

– प्रियंका गांधी को राजनीति विरासत में मिली है, ऐसे में उन्होंने 16 साल की उम्र में जो अपना पहला भाषण दिया। हालांकि कुछ चुनाव प्रचार के अलावा वो सक्रिय राजनीति में नहीं दिखाई दी।

– 13 साल की उम्र में प्रियंका की मुलाकात रॉबर्ट वाड्रा से हुई, कुछ समय बाद दोस्ती हुई जिसके बाद 6 साल तक रिलेशनसिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद से आने वाले रॉबर्ट वाड्रा व्यवसायी हैं और इन दोनों के दो बच्चे हैं।

-प्रियंका गांधी को करीब तौर पर जानने वाले लोग कहते हैं कि वो काफी गुस्सैल स्वभाव की है। हालांकि कई बार दिए टीवी इंटरव्यू और आम जिंदगी में लोग उनकी सौम्यता की तारीप करते हैं।

– दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल और प्रियंका गांधी दोनों ने कई तकलीफों का सामना किया। दोनों ने स्कूल छोड़ दिया और दिन-रात सुरक्षा गार्डों के बीच रहकर घर से ही पढ़ाई की।

– प्रियंका गांधी को राजनीतिक के अलावा फोटोग्राफी, कुकिंग और किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। वहीं वो बच्चों से खास लगाव रखती है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पिछले काफी समय से केवल रायबरेली और अमेठी की राजनीति में ही दिखाई देती है वो भी चुनाव के दिनों में। लेकिन अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कांग्रेस जिसे अपना मास्टरस्ट्रोक कह रही है वो कितने वोटबैंक को अपनी ओर कर पाती हैं या राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना कितना साकार होगा ?

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago