हलचल

प्रियंका गांधी को अब तक क्यों गायब रखा जा रहा था?

खबरों पर फिलहाल सभी जगह प्रियंका गांधी छाई हुई है। वजह यही है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पूर्व के महासचिव नियुक्त किया। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के इस दांव को कुछ लोग मास्टरस्टॉक बता रहे हैं। लेकिन इससे सवाल यही उठता है कि प्रियंका गांधी इन दिनों में कहां गायब थीं।

इतने दिनों तक राहुल गांधी ही कांग्रेस में दिखाई दे रहे थे। ऐसा क्यों था? रायबरेली और अमेठी में अभी भी प्रियंका गांधी को प्रचार करते हुए देखा रहा था। लेकिन लाइमलाइट से वे दूर ही रहीं।

priyanka gandhi rahul gandhi

राहुल को पार्टी की कमान देने के फैसले से ठीक पहले प्रियंका और उसके समर्थक शांत हो गए थे। कहा जा रहा है कि सोनिया ने स्पष्ट रूप से कहा था कि केवल राहुल ही पार्टी अध्यक्ष होंगे। उसके बाद, प्रियंका ने एक सोची-समझी रणनीति के अनुसार पार्टी में अपनी गतिविधियों को कम कर दिया। फिर भी प्रियंका कांग्रेस के लिए काम करती रहीं लेकिन वो भी स्टेज के पीछे से।

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि राहुल के सत्ता संभालने के बाद सोनिया को दो सत्ता केंद्र नहीं चाहिए। अगर प्रियंका पहले की तरह सक्रिय रहतीं तो राहुल पर सवाल खड़े होते। इसके अलावा वाड्रा मुद्दे पर भी सवाल उठाए जा सकते थे। इसलिए राहुल की कमान स्थापित करने के लिए सोनिया ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने और प्रियंका को सक्रिय राजनीति से दूर रखने का फैसला किया।

कई लोगों का मानना है कि प्रियंका में लीडरशिप के कई गुण हैं। कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने भी कहा था कि प्रियंका गांधी गेम चेंजर हैं। प्रियंका गांधी भले ही एक्टिव पॉलिटिक्स में नहीं रही थीं लेकिन फिर भी वो पीछे से विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी की मदद कर रही थीं।

priyanka gandhi sonia gandhi

इस दौरान कई बार पार्टी नेता इस बात को मान चुके थें कि प्रियंका गांधी पार्टी के भीतर एक अहम रोल अदा कर रही हैं। अब जब प्रियंका को उत्तर प्रदेश में पार्टी जिम्मेदारी दी गई है तो साफ हो जाता है कि लोकसभा चुनावों को देखकर ही ऐसा किया जा रहा है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago