ताजा-खबरें

77 साल की बुजुर्ग महिला के पास लंच करने के भी पैसे नहीं थे, ऐसे बन गई चर्चित मॉडल

कहते हैं कि ग्लैमर की दुनिया में सिर्फ यंग मॉडल्स ही अपनी पहचान बना सकते हैं। एक उम्र के बाद अच्छे सी अच्छी मॉडल की ब्रांड वैल्यू कम होने लगती है। मगर अब हम आपको जिस कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं वो ठीक इससे उलट है।

कर्ज को चुकाने के लिए शुरू की मॉडलिंग

दक्षिण कोरिया में 77 साल की एक महिला को कर्ज के बोझ के चलते मॉडलिंग करनी शुरू की। 77 साल की चोई सुन के सिर पर बहुत बड़ा कर्ज था जिसे वो अपनी जॉब से चुका नहीं पा रही थी। चोई ने अपने पति के छोड़ने के बाद बच्चों की परवरिश और शिक्षा के लिए कर्जा लिया था। वो एक हॉस्पिटल में जॉब करती थी। जॉब का सारा पैसा कर्जा चुकाने में ही जा रहा था। चोई की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी और कई बार उनके पास खाना खाने को भी पैसा नहीं था।

मॉडलिंग के लिए पहुंची तो कंपनी वाले भी चौंक गए

चोई सून अपने कर्ज को चुकाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही थी। इस उम्र में भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं छोड़ी। एक दिन चोई ने मॉडलिंग का एक विज्ञापन देखा और उस समय ही सोच लिया कि वो ये रास्ता भी अपनाकर देखेंगी। चोई जब मॉडलिंग के लिए काम मांगने कंपनी में पहुंची तो इंटरव्यू लेने वाले भी चौंक गए। मगर चोई के जज्बे को देखते हुए उनको मॉडलिंग का काम मिल गया। इस समय चोई सुन दक्षिण कोरिया की सबसे बुजुर्ग महिला मॉडल है।


सियोल फैशन वीक में कर चुकी हैं रैम्प वॉक

सियोल फैशन वीक में रैंप वॉक करने के बाद चोई चर्चा में आई थीं। चोई का जीवन संघर्षभरा रहा है। चोई ने बताया कि मेरे पास आमदनी का कोई और सहारा नहीं था, कमाई का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में जा रहा था। काम के दौरान मेरे लिए लंच करना भी बहुत मुश्किल हो जाता था। तनाव बढ़ता जा रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे मेरे अंदर कोई ज्वालामुखी फूटने वाला हो। मैं थक चुकी थी, इसलिए जीवन को बदलने की ठानी।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago