ताजा-खबरें

यूपी के औरैया में ट्रॉला-डीसीएम की टक्कर में 24 मजदूरों की मौत, पीएम ने जताया दुख

देश में कोरोना वायरस व लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूर विभिन्न राज्यों से अपने घरों को लौट रहे हैं और इस दौरान आए दिन मजदूरों के साथ हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को सुबह भी यूपी के औरैया जिले में ट्रॉला-डीसीएम की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है और कई घायल हुए है। इस बडी घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।

ढाबे के पास चाय पीने को रूके थे मजदूर

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूपी के औरेया जिले में हाइवे पर स्थित एक ढाबे के पास चाय पीने के लिए मजदूरों से भरी एक डीसीएम रूकी थी तभी एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी जिससे इस हादसे में 24 लोगों की अकाल मौत हो गई और कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Read more: आर्थिक पैकेज पर राहुल गांधी बोले- लोगों को कर्ज नहीं, खाते में सीधा पैसा ट्रांसफर करें

बोरियों के नीचे दब गए कई मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के औरेया जिले में मजदूरों से भरी एक डीसीएम हाइवे पर स्थित एक ढाबे के पास शनिवार तडके सुबह चाय पीने के लिए रूका था जिसमें से उतर कर कई मजदूर चाय पीने चले गए तभी कुछ देर बाद फरीदाबाद की ओर से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने अचानक टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस ट्रक में चूने की बोरियां थी और इस ट्रक में 80 के आसपास मजदूर मौजूद थे। इस भिडंत के बाद इन्हीं बोरियों के नीचे कई मजदूर भी दब गए और जान चली गई।घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य में जुट गया।

मोदी ने जताया दुख और कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना में मारे गए मजदूरों के प्रति बहुत दुख जताया और कहा कि सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी हुई है व घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago