ताजा-खबरें

12 साल के इस लड़के ने योगी आदित्यनाथ की जीवनी सहित 135 किताबें लिख डाली

यूपी के अयोध्या में रहने वाले मृगेंद्र राज ने सिर्फ 12 साल की उम्र में 135 किताबें लिख डाली। मृगेंद्र को बचपन से ही लिखने-पढ़ने का शौक है। जब वो सिर्फ 6 साल का था, तब उसने अपनी पहली किताब लिखी थी। जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई करने से कतराते हैं उस उम्र में मृ्गेंद्र गंभीर मुदृों पर किताबें लिख रहा है।

आज का अभिमन्यु कर रहा ​है कमाल

12 साल के इस बच्चे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित एक किताब भी लिखी है। मृगेंद्र अपनी किताबों में अपना टाइटल ‘आज का अभिमन्यु’ लिखता है। इसने धर्म और कई प्रसिद्ध हस्तियों की जीवनी लिखी हैं। मृगेंद्र के नाम कुल चार वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। मृगेंद्र राज का कहना है कि उसे बचपन से ही लिखने का शौक था और महज 6 साल की उम्र में ही किताब लिखना शुरू कर दिया था।

उसकी पहली किताब कविताओं का एक संकलन थी।जिसमें बहुत-सी अलग-अलग कविताएं थी। राज ने कहा कि उसने रामायण के 51 किरदारों को लेकर उनका विश्लेषण करते हुए भी एक किताब लिखी हैं। हर किताब में करीब 25 से 100 पन्ने हैं। मृगेन्द्र को लंदन स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ रिकॉर्ड्स से डॉक्टरेट करने के लिए भी ऑफर मिला है।

…तो क्या पैसों की कमी के चलते लंदन नहीं जा पाएगा ये युवा लेखक

मृगेंद्र राज की मां अध्यापिका है और बेटे के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि मृगेंद्र को बचपन से ही पढ़ने लिखने का शौक था। वह बड़ा होकर एक प्रसिद्ध लेखक बनाना चाहता है और कई विषयों को लेकर ज्यादा से ज्यादा किताबें लिखना चाहता है।

मृगेन्द्र के पिता बताते हैं कि लंदन की वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी अद्भुत प्रतिभाओं को, लेखन और अन्य को भी डॉक्टरेट का ऑफर देती है और उनका रूल रेगुलेशन भी बड़ा टाइट है। फीस में भी रियायत नहीं करती है। हमारा बड़ा मन था कि लंदन में जाकर बेटा भारत का नाम रोशन करता लेकिन हम लोग लाख चाहने के बावजूद पैसे का इंतजाम नहीं कर पा रहे।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago