गुलाबी शहर

राजस्थान में 109 नए पॉजिटिव केस आए, झालावाड़ में कोरोना विस्फोट

राजस्थान में कोरोना कहर अभी थम नहीं पाया है और बुधवार सुबह 9 बजे तक कोरोना के 109 नए मामले सामने आए हैं वहीं झालावाड़ में कोरोना का विस्फोट हुआ है और एक साथ 64 नए मरीज मिले हैं। इस तरह राजस्थान में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,645 हो गई है।

प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 172

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में कोरोना से अब तक 172 मरीजों की मौत हो चुकी है और पिछले 24 घंटों में राजधानी जयपुर में 2 लोगों की और मौत हुई है। इधर झालावाड़ में 64, कोटा में 16, नागौर में 12, जयपुर व भरतपुर में 6-6 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या अब राज्य में 7645 हो गई है।

Read More: इन विमानों में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप, यात्रियों को किया क्वारंटीन

सीएम अशोक गहलोत ने दिए ये निर्देश

इधर राज्य में कोरोना संकट के मामले में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अब तक किए सभी प्रयासों व मिले नतीजों का जिलावार गहन अध्ययन करने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिससे भविष्य में महामारी से लड़ने व संक्रमण बढ़ने की आशंका से निपटने के लिए एक बेहतर योजना बनाई जा सके।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago