लाइफस्टाइल

स्नीकर्स के बिना अधूरा है आपका स्टाइल, इन ट्रेंडी स्नीकर्स को करें ट्राय

आपका स्टाइल तब तक अधूरा है जब तक कि आप अपने आउटफिट्स से मैच करते हुए फुटवियर ना पहने।आपकी पर्सनैलिटी को रिप्रेजेंट करने के लिए फुटवियर बेहद खास होते हैं। अपने स्टाइल में चार चांद लगाने के लिए स्नीकर बेस्ट ऑप्शन रहेंगे। वो दिन लद गए जब कुछ गिने चुने रंगों में स्नीकर बाजार में मिला करते थे। फैशन के साथ साथ स्नीकर में भी काफी बदलाव हुए हैं। जिन्हें काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है।

सदाबहार स्टाइल

स्नीकर आज हर किसी की पहली पसंद बने हुए है। इसका कारण है स्नीकर के बदलते रुप। एक जमाना वो था जब स्नीकर इक्का-दुक्का ही रंगों में बाजार में मिला करते थे मगर आज के जमाने में स्नीकर में कई बदलाव देखने को मिलें हैं। आजकल मार्केट में वायब्रेंट कलर्स में स्नीकर्स मौजूद हैं। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। मार्केट में स्नीकर्स कई मल्टीकलर्स में उपलब्ध हैं। जिन्हें कॉलेज गर्ल्स और यूथ काफी पसंद कर रहे हैं।

सेलिब्रिटी की पसंद

स्नीकर्स कई सेलिब्रिटी की पसंद है। हालिया मुंबई में हुए लैक्मे फैशन वीक में कई स्टार्स स्नीकर्स पहने नजर आए। बॉलीवुड में जेनेलिया और रितेश देशमुख ने इस बार सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस शो पर जेनेलिया प्रिंटेड साड़ी के साथ व्हाइट स्नीकर्स में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थी। वहीं कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर भी अपने कई शोज के दौरान कई कलरफुल स्नीकर्स पहने नजर आते हैं।

हर रेंज में उपलब्ध

स्नीकर आराम से लोकल मार्केट में मिल जाएंगे। मार्केट में ये हर कीमत के उपलब्ध है।  वहीं ब्रांड कॉन्शियस इन्हें जिमी चू,वैलेंटीनो, गुच्ची और वरसाचे जैसे इंटरनेशनल फैशन ब्रांड्स में ट्राई कर सकते हैं। जहां कई रेंज आपको मिल सकती है। तो आप भी बिना देरी किए अपनी वार्डरोब में शामिल करें मल्टीकसर्स के स्नीकर्स।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago