लाइफस्टाइल

‘टाइमपास’ मूंगफली के फायदे जानकार हैरान रह जाएंगे आप!

‘गरीबों की बादाम’ कही जाने वाली मूंगफली सिर्फ टाइमपास नहीं है। मूंगफली भले ही अन्य ड्राई फ्रुट्स की तुलना में बहुत सस्ती आती हो लेकिन, इसके फायदे हैरान करने वाले हैं। इसमें वो सभी तत्व मौजूद होते हैं जो हमें बादाम से प्राप्त करते हैं। मूंगफली में आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। यह विटामिन ई और विटामिन बी 6 से भरपूर होती है। हम में से ज्यादातर लोग इसे स्वाद या टाइमपास के लिए खाते हैं लेकिन, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कई मामलों में लाभकारी है। आइए जानते हैं मूंगफली के चमत्कारिक फायदों के बारे में..

प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसमें प्रोटीन

मूंगफली को प्रोटीन का ख़ज़ाना माना जाता है। इसमें शारीरिक वृद्धि के लिए जरूरी प्रोटीन पाए जाते हैं। जानकारी के अनुसार, 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए जिन लोगों को दूध आसानी से नहीं मिल पाता है वे इसकी बजाय मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन शरीर को दूध की तरह ही जरूरी प्रोटीन देगा।

दिल का रखता है ख़्याल, हॉर्मोन को भी बैलेंस करता है

मूंगफली की एक और बड़ी ख़ासियत यह है कि इसमें मोनोसैच्युरेटेड और पॉलिसैच्युरेटेड फैट पाया जाता है, जोकि हमारे दिल को स्वास्थ्य रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर रिसर्च के मुताबिक़, अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में 5 दिन मूंगफली का सेवन करता है तो उसे दिल से संबंधित बीमारियों का ख़तरा बहुत ही कम हो जाता है। यह दिल को स्वास्थ्य रखने का काम करता है। इसके अलावा मूंगफली शरीर में हॉर्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

बोन स्ट्रोंग बनाने और पेट के कैंसर से करता है रक्षा

मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए यह एक बेहतरीन और सस्ता इलाज है। इसके अलावा मूंगफली में मौजूद पॉलीफिनॉलिक नामक एंटीऑक्सिडेंट पेट के कैंसर को कम करने की क्षमता रखता है। अगर सप्ताह में एक बार 2 चम्मच मूंगफली के मक्खन का सेवन किया जाए तो इससे कैंसर का ख़तरा कम हो जाता है।

Read More: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं ‘राजमाता गायत्री देवी’

डिप्रेशन दूर करने में मददगार, कोलेस्ट्रोल को भी करता है कंट्रोल

मूंगफली में ओलिक एसिड मौजूद होता है जो ब्लड में बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रोल के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। यह मानव शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को बैलेंस करने के साथ कोरोनरी आर्टरी डिजीज से ह्यूमन बॉडी को सुरक्षित रखता है। साथ ही मूंगफली में मौजूद ट्रिप्टोफेन डिप्रेशन की समस्या को दूर करने में सहायक हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago