हलचल

पेट्रोल पंप पर इन 12 सुविधाओं के हक़दार है आप! न मिले सुविधा तो यहां करें शिकायत

पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहन चलाने वाले चालक-मालिकों का आए दिन पेट्रोल पंप से वास्ता पड़ता है। क्या आप जानते हैं पेट्रोल पंप पर कई सुविधाएं भी जनता को बिल्कुल मुफ्त में मिलती हैं। मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइंस के तहत पेट्रोल पंप मालिक जनता को ये सुविधाएं देने के लिए बाध्य होते हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके ख़िलाफ़ शिकायत की जा सकती है। यहां तक कि इस शिकायत पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस तक रद्द हो सकता है और उस पर बड़ा जुर्माना भी लगाया जा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि पेट्रोल पंप पर आम लोगों को कौन-कौन सी सुविधाएं बिल्कुल ​मुफ्त में मिलती है और अगर ऐसी सुविधा नहीं दी जाती है तो कहां शिकायत की जा सकती है..

हवा भरने की सुविधा मिलती है बिल्कुल मुफ्त

1. सभी पेट्रोल पंप पर आम जनता को गाड़ियों में हवा भरने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त में दी जानी चाहिए। इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल पंप में हवा भरने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगानी पड़ती है। साथ ही हवा भरने के लिए एक व्यक्ति को नौकरी देनी होती है।

2. पेट्रोल पंप पर आम लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था किए जाने का नियम है। इसके लिए पेट्रोल पंप पर वाटर कूलर या आरो वॉटर उपलब्ध कराया जाता है। इस पानी के लिए पेट्रोल पंप किसी से कोई पैसा नहीं वसूल सकते। उनको यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त में देनी होती है।

3. पेट्रोल पंप पर आम जनता के लिए फोन कॉल की सुविधा भी उपलब्ध करानी होती है। यह सुविधा आम लोगों को बिल्कुल मुफ्त में देनी पड़ती है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपको इमरजेंसी कॉल करनी है और आपके फोन मे नेटवर्क ठीक से काम नहीं कर है या किसी कारणवश फोन नहीं लग रहा है तो आप पेट्रोल पंप जाकर एक कॉल बिना कोई शुल्क दिए कर सकते हैं।

4. पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल पंप पर वॉशरूम की सुविधा देनी होती है। इस सुविधा के लिए आम जनता से शुल्क के रूप में पैसे नहीं वसूले जा सकते। यहां तक कि नियमों के अनुसार, अगर किसी पेट्रोल पंप का वॉशरूम टूटा-फूटा है या गंदा है तो इसकी भी शिकायत की जा सकती है।

हर पेट्रोल पंप को फर्स्ट एड बॉक्स रखना जरूरी

5. नियमों के अनुसार, हर पेट्रोल पंप के लिए फर्स्ट एड बॉक्स रखना जरूरी किया गया है। इसमें लाइफ सेविंग्स दवाएं और मरहम-पट्टी अवश्य रूप से होनी चाहिए। यहां तक कि दवाइयां भी एकदम नई होनी चाहिए। एक्सपायरी डेट की दवाइयां रखना कानूनन ग़लत है।

6. पेट्रोल पंप पर फायर सेफ्टी डिवाइसेज और रेत से भरी बाल्टी रखनी होती है। ताकि आग लगने की स्थिति में उनका तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। अगर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाते समय किसी तरह की आग लगती है, तो इनका इस्तेमाल बिना किसी की अनुमति के किया जा सकता है। इस सुविधा के लिए पेट्रोल पंप किसी प्रकार का चार्ज नहीं ले सकते हैं।

7. नियमों के मुताबिक़, सभी पेट्रोल पंप पर हर ग्राहक को पेट्रोल और डीजल की क्वालिटी और क्वांटिटी जानने का पूरा अधिकार प्राप्त है। इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों की ओर से व्यवस्था करना जरूरी होता है।

8. जिस भी पेट्रोल पंप पर ग्राहक पेट्रोल या डीजल भरवाता है, वहां उसे बिल पाने का पूरा अधिकार प्राप्त है। पेट्रोल पंप मालिक या उसका एजेंट बिल देने से इनकार नहीं कर सकता है। बिल लेने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर लेन-देन में किसी तरह की कोई गड़बड़ी हुई है तो उसको बाद में भी सुधारा जा सकता है।

हर पेट्रोल पंप को ये सब करना भी होता है जरूरी

9. सभी पेट्रोल पंप्स मालिकों को यह साफ आदेश होता है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को डिस्प्ले किया जाना चाहिए। ताकि आम लोगों को आसानी से कीमतों का पता चल सके। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कीमत सही होनी चाहिए। अगर किसी पेट्रोल पंप ने बढ़ा-चढ़ाकर इसकी कीमतें दिखाई या वसूली है तो इसकी भी शिकायत की जा सकती है।

10. हर पेट्रोल पंप पर उसके खुलने और बंद होने के समय का एक नोटिस टंगा होना चाहिए। इसके अलावा इस नोटिस बोर्ड में होली-डे यानी छुट्टी के दिन की भी जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए।

11. हर पेट्रोल पंप पर शिकायती बॉक्स या रजिस्टर रखना अनिवार्य किया गया है, ताकि अगर किसी को कोई दिक्कत होती है तो वह उसमें अपनी शिकायत लिखित में दर्ज करा सके।

12. इन सब के अलावा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप के मालिक और पेट्रोलियम कंपनी का नाम और कॉन्टैक्ट नंबर लिखकर टांगना भी जरूरी होता है, ताकि आम व्यक्ति कभी भी पेट्रोल पंप मालिक या संबंधित कंपनी से संपर्क कर सकें।

Read: हॉकी के पोस्टर बॉय धनराज ने पाकिस्तान टीम की बेंच के सामने जाकर लहरा दिया था तिरंगा

पेट्रोल पंप के ख़िलाफ़ यहां कर सकते हैं शिकायत

नियमों के मुताबिक़, पूरे देश में कहीं भी कोई पेट्रोल पंप ऊपर दी गई कोई भी सुविधा निशुल्क नहीं देता है या फिर इसके लिए पैसा वसूलता है, तो आम व्यक्ति पेट्रोल पंप मालिक के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम के पोर्टल यानी pgportal.gov पर जाकर शिकायत करनी होगी। इसके अलावा जिस पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप है, उससे भी आम लोग शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित पेट्रोलियम कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ईमेल और कॉन्टैक्ट नंबर से संपर्क करना होगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago