हलचल

योगी सरकार ने मजदूरों के खाते में डाले 611 करोड़, गरीब परिवारों को मुफ्त राशन का किया ऐलान

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और देश में लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों को आर्थिक मदद करने का फैसला किया है। प्रदेश के 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के बैंक खातों में सरकार अब तक 611 करोड़ रुपए भेजे चुकी है। दरअसल, केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 182 रुपए से बढ़ाकर 202 रुपए कर दी। इसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से यह बढ़ाई गई मजदूरी राशि मजदूरों के खातों में भेज दी गई है।

बता दें, इससे पहले योगी सरकार ने 20 लाख दिहाड़ी मजदूरों को एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी थी। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। इससे सबसे ज्यादा असर मजदूरों पर पड़ा है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकारों की ओर से लगातार राहत की घोषणा की जा रही है।

मजदूरों को एक माह का राशन मुफ्त मिलेगा

इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अन्त्योदय योजना, मनरेगा और श्रम विभाग में पंजीकृत करीब 1 करोड़ 65 लाख 31 हजार मजदूरों को एक महीने का मुफ्त राशन देने का निर्देश जारी किया है। सरकार की ओर से इन गरीब परिवारों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल निशुल्क मिलेगा। इसके अलावा सरकार ने पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे 83.83 लाख लाभार्थियों को दो महीने की अग्रिम पेंशन देने का इंतजाम किया है।

कोरोना: प्रशासन ने मजदूरों को ठहराने का इंतजाम किया, जेपी यमुना एक्सप्रेसवे फ्लैट्स टेकओवर

भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि देशभर के 80 करोड़ मजदूरों को अगले तीन महीने तक हर माह 5 किलो गेहूं या चावल और अपनी पसंद की 1 किलो दाल मुफ्त में मिलेंगी। इसके अलावा देश में 20 करोड़ महिला जनधन खाता धारकों को अगले तीन महीने तक हर माह 500 रुपए का दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों का मेहनताना 182 रुपए से बढ़ाकर 202 रुपए प्रति दिन कर दिया है, इससे उत्तर प्रदेश के 13.62 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। बता दें, कोरोना महामारी के कारण भारत में कम से कम 21 दिन का लॉकडाउन रहेगा।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago