ताजा-खबरें

ये है दुनिया का सबसे छोटू लैपटॉप, 6 हजार रुपए में आप भी बना सकते हैं

टेक्नोलॉजी अब इतनी बढ़ गई है कि रोज कोई नया अविष्कार हो रहा है। अमरीका के इंजीनियर पॉल क्लिंगर ने दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप बनाया है। पॉल क्लिंगर को सबसे छोटा लैपटॉप बनाने में सिर्फ 7 दिन का समय लगा। बाजार में लैपटॉप की कीमत हजारों रुपए से शुरू होकर लाखों तक जाती है। मगर दुनिया का ये सबसे छोटा लैपटॉप बनाने में सिर्फ 6 हजार रुपये का खर्चा आया है। दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप बनाने वाले पॉल क्लिंगर ने इसका नाम थिंक टिनी रखा है। इस लैपटॉप की स्क्रीन सिर्फ एक इंच की है। थिंक टिनी आईबीएम के थिंकपैड का ​छोटा रूप है।

इस लैपटॉप में आप ये सब गेम खेल सकते हैं

इस लैपटॉप में रिचार्जेबल बैटरी लगी हुई है जिसे आप जरूरत के ​हिसाब से रिचार्ज कर सकते हैं। थिंक टिनी लैपटॉप के कीपैड के बीचों—बीच एक रेड कलर का ट्रैक प्वाइंट कर्सर भी दिया गया है। इस कर्सर से आप लैपटॉप में गेम्स भी खेल सकते हैं। इस छोटू लैपटॉप् में आप स्नेक, लुनर लैंडर और टेट्रिस आदि गेम्स खेल सकते हैं।

ये हैं थिंक टिनी के फीचर्स
इस लैपटॉप में कस्टम प्रिंटेड सर्किट बोर्ड का इस्तेमाल किया गया है जिसे 3D प्रिंटर की सहायता से बनाया गया है। लैपटॉप में TP 5400 बैटरी चार्जर भी दिया गया है जिससे इसकी बैटरी को चार्ज किया जा सकता है। इसमें 300 एमएएच की बैटरी लगी है। जिसे चार्ज भी किया जा सकता है। थिंकटिनी में एक 14-पिन एटी टिनी 1614 माइक्रोकंट्रोलर (20 मेगाहर्ट्ज) है, जो एक छोटे 128 ×64 पिक्सेल ओएलईडी डिस्प्ले से जुड़ा है। इसमें 7-लाइनों वाला बोर्ड है।


इस लैपटॉप के पूरे कोड सेव हैं, कोई भी बना सकता है
दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप बनाने वाले पॉल ने इस लैपटॉप को बेचने के लिए नहीं बनाया। पॉल इस लैपटॉप को बेचना नहीं चाहते। वहीं पॉल ने इस लैपटॉप के पूरे कोड और डिजाइन को अपने GitHub पेज पर अपलोड किया है ताकि कोई इस छोटे से लैपटॉप को खुद बनाना चाहे तो इसकी सहायता से बना सकता है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago