ताजा-खबरें

सावन में लड़कियां क्यों पहनती हैं लहरिया? कहां से आया ये कॉन्सेप्ट जानिए…

सावन यानि बारिश कई लोगों का फेवरेट सीजन है। खासतौर से लड़कियों और महिलाओं का। इस सीजन में महिलाओं की वार्डरोब पूरी तरह से कलरफुल हो जाती है। राजस्थान से पॉपुलर हुआ लहरिया अब पूरे देश के फैशन में शामिल हो गया है। राजस्थानी कल्चर में लहरिया को सावन से जोड़ा जाता है। सावन में आने वाली हरियाली तीज और सिंजारे पर राजस्थानी लड़कियां और महिलाएं खासतौर से लहरिया ही पहनती हैं और इसके पीछे भी बहुत से लॉजिक हैं।

आइए हम आपको बताते हैं कि लहरिया के पीछे कौन-कौन से ट्रेडिशन जुड़े हैं—

समुद्र में जैसे लहर चलती है वैसे बनता है लहरिया

बारिश की बूंदों में नेचर में हरियाली होती है और इस समय समुद्र की लहरें भी अपने उफान पर होती है। कहा जाता है कि लहरिया का कॉन्सेप्ट डिजाइनर के मन में पानी से ही आया था। समुद्र की लहरें जब कागज पर हम उतारते हैं तो वो भी ऐसे ही फ्लो में होती है। ​लहरिया भी वैसे ही डिजाइन किया जाता है। बेसिक लहरिया में तो बहुत सारी पतली या मोटी लहरें ही होती हैं। बता दें कि लहरिया के पांच रंगों को पांच तत्वों से जोड़ा गया है।

राजस्थान में 19 वीं शताब्दी में शुरू हुआ लहरिया

लहरिया रंगने की अनूठी कला का एक उदाहरण है। लहरिया को लोक कला से प्रेरित माना गया है। इस प्रिंट की शुरुआत को लेकर कहा जाता है कि यह 19 वीं शताब्दी से शुरू हुई है। राजस्थान में खासकर मेवाड़ से जुड़े स्थानों की संस्कृति में ये सबसे ज्यादा फेमस है। मेवाड़ में इसके पहनने की परंपरा काफी पुरानी रही है। पुराने समय मे नीले रंग का लहरिया राज परिवार की निशानी माना जाता था।

सुहागिनें सावन में इसलिए पहनती हैं लहरिया

लहरिया राजस्थान की पहचान है। यह प्रिंट मारवाड़ी और राजपूत महिलाओं मे हमेशा से फेमस रहा है। पारंपरिक लहरिया हमेशा कच्चे रंग में रंगा जाता है। कहते हैं कि सावन में जब महिला कच्चे रंग का लहरिया ओढ़कर जाती हैं और पानी बरसता है, तो उस लह​रिये का रंग सुहागन की मांग में उतरता है, तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। हमारी संस्कृति में यह रिवाज है कि बहू-बेटियों की मान मनुहार के लिए उन्हें लहरिया लाकर दिया जाता है। लहरिया को सौभाग्य और सुकून का प्रतीक माने जाते हैं और इसमें भी सावन में पहने जाने वाले लहरिये में हरा रंग शुभ माना जाता है। वहीं राजस्थान के पंचरंगी लहरिये की अपनी खासियत है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago