ताजा-खबरें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन महिलाएं अपने बच्चे को देना चाहती हैं जन्म

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। यह दिन पूरे देश और दुनिया के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से खास अनुरोध कर रही हैं। महिलाएं 22 जनवरी को ही डिलीवरी कराने का अनुरोध कर रहीं हैं। लखीमपुर शहर की रहने वाली अनीता चक्रवती की जनवरी के आखिरी हफ्ते में डिलीवरी होनी है। उनकी मंशा है कि 22 जनवरी यानी अयोध्या धाम में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उनके घर में नया मेहमान आए। इसके लिए वह जिला अस्पताल के डॉक्टर के संपर्क में भी हैं।

कुछ ऐसी ही इच्छा महिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आई रेनू सिंह भी जताती हैं। रेनू सिंह को डॉक्टर ने 24 जनवरी की संभावित तारीख दी है। रेनू सिंह का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों से अनुरोध किया है कि संभव हो तो उनका सिजेरियन 22 जनवरी की महत्वपूर्ण तारीख पर हो। वह अपने बच्चों का नाम राम या जानकी रखना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन 22 जनवरी को सिजेरियन कराने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।

जिले में अनीता और सुधा ही नहीं कई गर्भवती महिलाएं हैं,जो चाहती है कि उनके घर में नए मेहमान की किलकारी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा के दिन गूंजे। इसके लिए महिलाएं जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक डॉक्टर के संपर्क में हैं। इनमें से वे महिलाएं ज्यादा है जिनकी डिलीवरी की संभावित तारीख 20 से 24 जनवरी के बीच है। यह महिलाएं 22 जनवरी को नन्हे मेहमान की चाहत में सिजेरियन प्रसव के लिए भी तैयार हैं।

Mukut Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago