ताजा-खबरें

क्या 10 प्रतिशत आरक्षण से बीजेपी ऊंची जातियों के वोटों को खींच पाएगी?

ज्यादातर मीडिया 10 प्रतिशत आरक्षण को सवर्ण आरक्षण बता रही है वहीं विधेयक सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर तबके आरक्षण देने की बात करता है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह बिल पास हो चुका है और अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर भर की देर है।

बहरहाल कुछ लोग लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार के इस फैसले को सवर्ण वोटों को खींचने की एक रणनीति मान रहे हैं। राजनैतिक विशेषज्ञ भी इसी कड़ी में इस कानून को बीजेपी द्वारा चुनावी स्टंट मान रहे हैं।

विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी को हाल ही तीन बड़े राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। कहा जा रहा है कि बीजेपी की हार का सबसे बड़ा कारण सवर्ण जातियों की नाराजगी ही था।

तो, क्या मोदी सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उच्च जाति के लोगों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है? इस नए विधेयक से यही लगता है। हम सभी को पता है कि सवर्ण जातियों को बीजेपी का ही वोट बैंक माना जाता है। ऐसे में विधानसभा चुनावों में उनकी नाराजगी सामने दिखी और अब शायद इसीलिए सरकार अपने वोट बैंक को एक बार फिर साधने में लगी है।

दो तरह के वोटर होते हैं। एक कोर वोटर और एक फ्लोटिंग वोटर। कोर वोटर वो जो किसी एक पार्टी से ही हमेशा जुड़े होते हैं। और हमेशा उसी पार्टी की नीतियों और विचारधारा का सपोर्ट करती है। और फ्लोटिंग वोटर वो जो हमेशा अपना मूड बदलते रहते हैं और किसी एक पार्टी से चिपक कर नहीं रहते। बीजेपी इन फ्लोटिंग वोटर्स को ही अपनी ओर खींचने की कोशिश में लगी है।

आरक्षण विरोधी तबके का हमेशा तर्क होता है कि मोदी सरकार ही आरक्षण को खत्म कर सकती है। ऐसे में जब सामान्य वर्ग को किसी शर्त पर आरक्षण दे दिया जाए वो भी 50 प्रतिशत के बाहर तो पार्टी अपना मत साफ रख ही देती है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम को कमजोर किए जाने के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा लाए गए संशोधन बिल के कारण भी भाजपा के साथ सवर्णों की नाखुशी देखी गई।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago