ताजा-खबरें

रामलला प्राण प्रतिष्ठा का लाइव घर बैठे देख सकेंगे, 4K वीडियो क्वालिटी में होगा प्रसारण

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो चुका है। दरअसल, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी, लेकिन आज (16 जनवरी) से एक सप्ताह का कार्यक्रम शुरू हो गया है।

पूरी अयोध्या को प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए करीब 8000 अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्या होगा, कौन आ रहा है और किस तरह से पूजा होगी इसे हर कोई देखना चाहता है। बिना अयोध्या पहुंचे ही आप भी घर बैठे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हर सेकंड देख सकते हैं, इसके लिए खास व्यवस्था की गई है।

Doordarshan करेगा लाइव प्रसारण की व्यवस्था
केंद्र सरकार की सूचना इकाई पीआईबी (PIB) के मुताबिक, देश के जन-जन को 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए दूरदर्शन (DD) की ओर से खास व्यवस्था की गई है। दरअसल, डीडी की ओर से पूरा प्रसारण किया जा रहा है, जिसके लिए अयोध्या राम मंदिर और उसके आसपास 40 कैमरे लगाएगा। पूरे कार्यक्रम को 4K में सीधा प्रसारित किया जाएगा।

23 जनवरी को भी होगा प्रसारण
डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर इसका सीधा प्रसारण (Live Telecast) होगा। राम मंदिर के साथ ही, सरयू घाट के पास राम की पैड़ी, जटायु प्रतिमा और अन्य स्थानों का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा है कि दूरदर्शन पर 23 जनवरी की विशेष आरती और आम जनता के लिए मंदिर खुलने का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

Mukut Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago