हलचल

आरटीआई जरिये पति की सैलरी जान सकेगी पत्नी, विभाग को 15 दिन में देना होगा जवाब

देशभर में महिलाएं अब अपने पतियों की तनख्वाह जान सकेंगी। महिलाओं को पतियों की सैलरी जानने का हक मिल गया है। केंद्रीय सूचना आयोग के फैसले के अनुसार, महिला को अपने पति की सैलरी जानने के लिए सूचना के अधिकार यानि आरटीआई के तहत एप्लीकेशन देनी होगी। इसके बाद संबंधित विभाग हर हाल में 15 दिन के अंदर तनख्वाह से जुड़ी पूरी सही जानकारी आवेदक पत्नी को देगा। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय सूचना आयोग ने अपने एक फैसले में कहा कि अब कोई भी महिला अपने पति की सैलरी या उसकी आय के अन्य स्रोत आसानी से जान सकती है।

अयोग ने रहमत बानो की याचिका पर सुनाया फैसला

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय सूचना आयोग ने यह फैसला एक महिला की याचिका को ध्यान में रखते हुए दिया है। दरअसल, जोधपुर की रहने वाली रहमत बानो नाम की महिला ने एक याचिका दायर की थी। इसमें उसने आईटी विभाग से अपने पति की आय के स्रोत के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में आईटी विभाग का कहना था कि तीसरे पक्ष की मांग अनुचित है। इसके बाद केंद्रीय सूचना आयोग ने सुनवाई की और फैसला सुनाया कि शिकायतकर्ता की ओर से दाखिल आरटीआई पर 15 दिन में उक्त जानकारी देना अनिवार्य होगा।

नये लेबर कोड में कामकाज के अधिकतम घंटों को बढ़ा 12 करने का प्रस्ताव, ओवर टाइम भी मिलेगा

केंद्रीय सूचना आयोग ने ​फैसले में कही ये बात

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय सूचना आयोग ने अपने इस फैसले में यह जिक्र भी किया कि महिलाएं अपने पति की कुल सैलरी, ग्रॉस सैलरी और टैक्सेबल इनकम के बारे में जानकारी हासिल करने का पूरा अधिकार रखती हैं। इस दौरान केंद्रीय सूचना आयोग ने आईटी विभाग के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें पत्नी को तीसरा पक्ष बताया गया था। अब कोई भी महिला अपने पति की सैलरी जान सकती है, लेकिन उसे अपने पति से संबंधित विभाग को आरटीआई के तहत एक एप्लीकेशन देना जरूरी होगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago