गरम मसाला

बेबो की शिमर साड़ी पर क्यों मच गया बवाल, वायरल हो रहीं फोटोज

करीना कपूर खान को इंडस्ट्री की स्टाइलिश दीवा माना जाता है। माना जाता है कि उन पर हर आउटफिट अच्छा लगता है। साथ ही वे कॉन्फीडेंस से कपड़े पहनती हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी में झलकता है। बॉलीवुड के बिजी कॅरियर के बीच करीना इन दिनों छोटे परदे पर ‘डांस इंडिया डांस’ के सातवें सीजन में बतौर जज भी नज़र आ रही हैं। जाहिर है उनके स्टाइलिश का ध्यान खास तौर पर उनके आउटफिट पर रहता है क्योंकि वे शो का मैन अट्रैैक्शन है। उनके डिजाइनर्स खास तौर उनके लिए ऐसे परिधान तैयार करते हैं, जिनमें वे सबसे अलग और सुंदर दिखें।

हाल ही शो के शूट के दौरान करीना ने न्यूड कलर की शिमर साड़ी पहनी। जाहिर है इसमें उनका अंदाज दिलकश था लेकिन आमतौर पर बेबो को पसंद करने वाले फैैंस को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया या यूं कहें कि उन्हें डीआईडी के लिए उनका यह आउटफिट समझ नहीं आया। दरअसल जैसे ही करीना की शिमर साड़ी वाली फोटोज वायरल हुईं तो कुछ लोेगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया।

कुछ लोगों का कहना था कि रिय​लिटी शो के हिसाब से इस तरह की साड़ी सही नहीं लग रही है। इसके अलावा लोगों को यह भी लग रहा था कि बेबो ज्यादा ही भड़काउ कपड़े पहन रही हैं, वे रियलिटी शो में जा रही हैं किसी पार्टी में नहीं, वहीं कुछ ने तो उन्हें माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर जैसे कपड़े पहनने की सीख भी दे डाली।

वहीं, दूसरी और करीना के फैंस को उनका यह साड़ी लुक काफी पसंद आ रहा है और वे उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago