ये हुआ था

आज ही के दिन बिखरी थी पूरे देश में नेहरू की अस्थियों की राख, क्या थी वजह?

आधुनिक भारत के जनक और एक स्वस्थ्य लोकतंत्र की नींव रखने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद खस्ताहाल भारत को फिर से बनाने का काम नेहरू के अलावा और कोई नहीं कर सकता था।

आज ना तो नेहरू की जयंती है और ना ही देश उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रृद्धांजलि दे रहा है लेकिन आज का दिन कुछ और मायनों में खास है। जी हां, आज 11 जून के ही दिन नेहरू की अस्थियां पूरे देश में बिखेरी गई थी। दरअसल, अस्थियां बिखेरने की इच्छा का जिक्र नेहरू ने अपनी वसीयत में किया था जिसके मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश के कई कोनों में बिखेरा गया।

इज्जतदार परिवार में पैदा हुए थे नेहरू

देश की बुनियादी नींव रखने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू कश्मीर के एक इज्जतदार परिवार में पैदा हुए। नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू अपने जमाने के एक जाने—माने वकील थे।

पढ़ने-लिखने में बचपन से होशियार रहे नेहरू 15 साल की उम्र में इंग्लैंड के हैरो स्कूल चले गए। इसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए नेहरू केम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज पहुंचे।

1947 में भारत को आजादी मिली जिसके बाद नेहरू ने देश के पहले प्रधानमंत्री बने और आगे चलकर नए भारत के सपने को साकार करने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। 27 मई 1964 की सुबह नेहरू की तबीयत बिगड़ी और उसी दिन दोपहर 2 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

क्या था वसीयत में खास ?

नेहरू के जाने के बाद उनकी वसीयत काफी चर्चा में रही। पंडित नेहरू ने वसीयत में अपनी अस्थियों के बारे में लिखा था कि “मेरी यह इच्छा है कि मेरी अस्थियों की राख का मुट्ठीभर हिस्सा प्रयाग के संगम में बहाया जाए जहां से मेरा शरीर हिन्दुस्तान के दामन को चूमे और आखिर में मैं समंदर में जा मिलूं।

इसके अलावा नेहरू की एक इच्छा यह भी थी कि उनकी राख को हवाई जहाज से नीचे खेतों में उड़ाया जाए जिससे देश के लाखों किसानों और मजदूरों के साथ देश के हर जर्रे में समा जाऊं।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago