ये हुआ था

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को ही क्यों मनाया जाता है? वर्ष 2023 के लिए ये है थीम

पूरी दुनिया में पर्यावरण को लेकर जागरूकता लाने के लिए हर वर्ष 5 जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है, जिसके माध्यम से किसी खास पर्यावरणीय समस्या पर लोगों का ध्यान केंद्रित किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए की थीम ‘Solutions to Plastic Pollution’ रखी गई है। इस थीम के आधार पर वर्षभर ‘प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान’ पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रकृति को प्लास्टिक मुक्त करना और पर्यावरण को बचाना है।

कब से मनाया जा रहा है पर्यावरण दिवस

बढ़ते पर्यावरण असंतुलन की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पहली बार वर्ष 1972 में दुनिया के देशों के बीच विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए सहमति बनीं। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गईं। पर्यावरण दिवस सबसे पहले स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया। वर्ष 1972 में स्टॉकहोम में पहली बार पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 119 देशों में हिस्सा लिया था। इसका उदृेश्य खराब पर्यावरणीय परिस्थितियों और उसके बढ़ते दुष्प्रभाव के प्रति लोगों में जागरूकता लाना था।

विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने की विधिवत शुरुआत 5 जून, 1974 को हुई थी। इस वर्ष हुए सम्मेलन की मेजबानी अमेरिका ने की थी और इसकी थीम ‘एक पृथ्वी’ थी। हर साल पर्यावरण दिवस के लिए एक खास विषय चुना जाता है और उस पर परिचर्चाएं, गोष्ठियां, मेले, प्रतियोगिताएं आदि का आयोजन किया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य

World Environment Day को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करते हुए उनमें राजनीतिक चेतना पैदा करना और पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्हें प्रेरित करना है।

मानव सभ्यता का टिकाऊ और समतापूर्ण विकास करते हुए लोगों को कर्ता धर्ता बनाना और इसके लिये उनके हाथ में असली सत्ता सौंपना।

इस धारणा को बढ़ावा देना कि पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति लोक-अभिरुचियों को बदलने में समुदाय की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।

विभिन्न देशों, उद्योगों, संस्थाओं और व्यक्तियों की साझेदारी को बढ़ावा देना, ताकि सभी देश और समुदाय एवं सभी पीढ़ियाँ सुरक्षित एवं उत्पादनशील पर्यावरण का आनंद उठा सकें।

Read: भारत को ऑपरेशन ‘स्माइलिंग बुद्धा’ ने बनाया एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago