गुलाबी शहर

क्यों कहते हैं जयपुर को “पिंक सिटी”, बड़ा रोचक है किस्सा

राजस्थान प्रदेश को हमेशा से ही बहुत रंगीन राज्य माना जाता रहा है। जयपुर राजस्थान राज्य की राजधानी है। रंगीन राज्य होने के नाते जोधपुर शहर को ‘नीला शहर’ कहा जाता है, जैसलमेर को ‘पीला शहर’ कहा जाता है और जयपुर को ‘गुलाबी शहर’ कहा जाता है। जयपुर की यह गुलाबी रंगत इसे अन्य सभी जगहों से खास बनाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शहर को गुलाबी नगरी क्यों कहा जाता है, आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे हुए कारण के बारे में।

राजकुमार प्रिंस चाल्र्स और रानी विक्टोरिया के लिए सजाया गया जयपुर

जयपुर को गुलाबी शहर का नाम मिलने का इतिहास काफी पुराना है। साल 1876 वेल्स के राजकुमार प्रिंस चाल्र्स और रानी विक्टोरिया का भारत का दौरा था। जयपुर के राजा महाराजा राम सिंह भारत के सबसे अमीर और शक्तिशाली राजाओं में से एक माने जाते हैं। उन्होंने मेहमान का स्वागत करने के लिए, पूरे शहर को गुलाबी रंग से सजा दिया। उन्होंने गुलाबी इसलिए चुना क्योंकि यह आतिथ्य और स्वागत को दर्शाता है। राजा ने एक भव्य कॉन्सर्ट हॉल भी बनाया और राजकुमार के नाम पर इसका नाम रखा गया।

फिर कहा जाने लगा गुलाबी शहर

मेहमानों के भारत दौरे के बाद कहा जाता है कि लोगों के बीच जयपुर को गुलाबी शहर कहा जाने लगा। इसके बाद लोग हर इमारत का रंग गुलाबी ही रखते थे। उस दौरान जो भी किले, महल और अन्य इमारतें बनी वो गुलाबी रंग में ही है। इसलिए इसका सटीक नाम रखा गया “पिंकी सिटी”।

आज भी बनाए हुए है शहर अपनी परंपरा

राजा के जाने के बाद भी लोगों ने अपने शहर की इस परंपरा को बनाए रखा। हालांकि जयपुर की रानी के कहने पर महाराजा ने गुलाबी रंगों से हर इमारत को पेंट करवाने का कानून भी लागू किया था। इस कानून को 1877 में पास किया गया जिसे आज भी लोग अपनी इच्छा से मानते हैं।

जयपुर है भारत का पहला नियोजित शहर

जयपुर में आपको प्राचीन काल से जुड़ी हर वो झलक मिल जाएगी जो आप देखना चाहते हैं। कहा जाता है कि जयपुर ही भारत का पहला नियोजित शहर था। विद्याधर भट्टाचार्य नामक वास्तुशास्त्री ने वास्तुकला के नियमों के अनुसा शहर को बसाने की योजना तैयार की थी।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago