हलचल

एक बार फिर से गोवा नेशनल गेम्स में देरी क्यों हो रही है?

पहले गोवा नेशनल गेम नवंबर 2016 में होने वाले थे। लेकिन अब एक बार फिर इनको स्थगित कर दिया गया है। राज्य चुनावों से लेकर तैयारियों तक कई तरह के कारणों के कारण इसमें देरी चली आ रही है। अब खेल आयोजकों ने कहा है कि वे मार्च और अप्रैल में भी गेम्म नहीं करवा पाएंगे। इस बार इसके पीछे कारण दिया जा रहा है लोकसभा चुनाव।

नेशनल गेम्स का 36 वां एडिशन 30 मार्च से 14 अप्रैल तक गोवा के विभिन्न स्थानों में आयोजित किया जाना था। अब कहा जा रहा है इनको सितंबर और अक्टूबर में किया जाएगा।

national games

भारतीय ओलंपिक संघ के बैनर तले आयोजित खेलों को 2011 में गोवा में सम्मानित किया गया था। हालांकि, आयोजकों ने कहा कि झारखंड और केरल में 34वें और 35वें एडिशन के संचालन में देरी ने उनकी तैयारियों को प्रभावित किया है।

यह याद किया जाना चाहिए कि गोवा में आयोजित पिछले मल्टी डिसीप्लीन इवेंट लुसोफ़ोनिया गेम्स जो पुर्तगाली भाषी क्षेत्रों के लिए एक इवेंट माना जाता है इसको करवाने में भी देरी और विवादों का सामना करना पड़ा था। नेशनल गेम्स के लिए गोवा ने 400 करोड़ रुपये का बजट अलग रखा था। उन्होंने आयोजन के लिए केंद्र सरकार से 225 करोड़ रुपये मंजूर करने का भी अनुरोध किया था।

इवेंट में 37 तरह के गेम्म होने चाहिए थे जो डिसीप्लीन और एथलीटों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा गेम बन गया था। हालांकि, गोवा में सुविधाओं की कमी के कारण दो खेल शूटिंग और साइकिलिंग नई दिल्ली में आयोजित किए जाने थे।

kabbadi-national-games

नई डेट्स के कारण इवेंट में किसी तरह का बदलाव भी देखने को मिल सकता है जिसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। यह भी देखा जा सकता है कि सितंबर और अक्टूबर के बाद से देश के शीर्ष एथलीट गेम्स में भाग लेंगे क्योंकि कई विश्व चैम्पियनशिप के लिए ये महीने जरूरी साबित होंगे। 2020 के ओलंपिक क्वालीफाइंग इवेंट एक ही समय में आयोजित किए जाएंगे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago