ताजा-खबरें

कौन हैं कलराज मिश्र, जिन्हें राजस्थान के राज्यपाल का पद दिया गया है

देश में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, और तेलंगाना राज्य में नए राज्यपालों की घोषणा की गई है। दरअसल सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहें है। ऐसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजस्थान समेत कुछ राज्यों में राज्यपाल के कार्यकाल पूरे होने पर नए राज्यपालों की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र राजस्थान के नए राज्यपाल होंगे। कलराज मिश्र को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की लिस्ट में शामिल किया जाता है। राजनीति के क्षेत्र में भी उनका काफी लंबा अनुभव रहा है। आइए जानते है इनके निजी और राजनीति कॅरियर के बारे में।

निजी जीवन

कलराज मिश्र का जन्म 1 जुलाई 1941 को गाजीपुर जिले के सैदपुर के मलिकपुर गांव में एक ब्रह्हाण परिवार में हुआ। उनके पिता रमाज्ञा मिश्रा टीचर थे। मित्र ने महात्मा गांधी काशी विधापीठ वाराणसी से एम.ए की डिग्री प्राप्त की। 7 मई 1996 को कालराज का विवाह सत्यवती के साथ हुआ। उनके दो पुत्र राजन और अमित मिश्र और एक पुत्री डॉ हेमलता द्दिवेदी है।

राजनीति में प्रवेश

कलराज मिश्र का बचपन से ही राजनीति के क्षेत्र में रुझान था। उन्होंने साल 1963 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में गोरखपुर से राजनीति की शुरुआत की। साल 1968 में कलराज को आजमगढ़ विभाग के भारतीय जनसंघ के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद साल 1977 के चुनावों में कलराज को यू.पी के जनता पार्टी के चुनाव संयोजक बनाया गया। जिसका लाभ उन्हें 1978 में राज्यसभा का सदस्य बनने पर मिला। साल 1979 को राष्ट्रीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए। वहीं इसी साल 11 अगस्त 1979 को राष्ट्रीय युवा समन्यवयक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए।

राजनीति में सुनहरा दौर

1980 में भाजपा पार्टी के गठन के बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए। 1982-83 में लोकतांत्रिक मोर्चा के गठन में कलराज मिश्र महासचिव नियुक्त हुए। इसके बाद 1986 में उ.प्र विधान परिषद सदस्य बनाए गए। साल 1991 से लेकर 2000 तक वे भाजपा के चार बार प्रदेश अध्यक्ष रहे। भाजपा सरकार के दौरान वे 2000 तक वे कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद पर रहे। 2002 से 2012 तक कलराज दो बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए। साल 2012 में इन्होंने लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। 2014 में देवरिया लोकसभा सीट से सांसद बने व केंद्रीय मंत्री बने। 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा के प्रभारी बनाने गए। कलराज इसी साल जुलाई में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद पर नियुक्त किए गए थे।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago