हलचल

कौन है बुपेश बघेल जिन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया है?

जैसा कि आप सभी को पता ही होगा कि एक लंबे विचार विमर्श के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा अपना नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बुपेश बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

15 साल बाद कांग्रेस पार्टी को वापस पावर में लाने के पीछे बुपेश बघेल का बड़ा हाथ रहा है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में 90 सीटों में से 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी और रमन सिंह सरकार को पूर्ण बहुमत से हराया।

Bhpesh-Baghel

1961 में एक किसान के परिवार में पैदा हुए बघेल ने 1986 में भारतीय युवा कांग्रेस में शामिल होने के साथ अपना राजनीतिक कॅरियर शुरू किया। 1990 में उन्हें यूथ कांग्रेस का प्रेसिडेंट बना दिया गया। 1993 में उन्हें पाटन से विधायक का चुनाव लड़ाया गया और उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की। उन्होंने अगले चुनाव में भी अपनी सीट बरकरार रखी।

2000 में छत्तीसगढ़ के निर्माण के बाद बघेल 2003 के चुनावों के दौरान अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे। उन्होंने 2003 से 2008 तक छत्तीसगढ़ विधान सभा में विपक्ष के उप नेता के रूप में कार्य किया।

bhupesh-baghel

1993 से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के संरक्षक बघेल का नाम विवादों में उलझा हुआ है। उन पर राज्य मंत्री की ‘फर्जी’ सेक्स सीडी प्रसारित करने का आरोप था। सीबीआई अदालत ने उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भी भेजा था। हालांकि बघेल ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने खुद को बचाने के लिए एक वकील नियुक्त करने से इंकार कर दिया था।

इस पर बघेल ने कहा था कि मैं निर्दोष हूं। ब्लैक फ्लैग प्रदर्शन के बाद सरकार मुझे फंसा रही है। लोग इस मामले का जवाब देंगे। बघेल ने कहा था कि उनके खिलाफ आरोपों का खंडन किया जाए। बुपेश बघेल आज ही के दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago