ताजा-खबरें

जब मैदान पर फुटबॉल खिलाड़ियों को छकाती दिखी गाय, आप भी देखिए शानदार वीडियो

किसी रोचक घटना को शेयर करना का बड़ा माध्यम बन गया है सोशल मीडिया। अब हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसे में एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ जिसमें एक मैदान पर खेल रहे लड़कों के बीच एक गाय आ जाती है और वह पैरों से फुटबॉल खेलने लगती है। ताज्जुब तब होता है जब गाय से फुटबॉल खिलाड़ी काफी देर तक फुटबॉल ले नहीं पाते हैं। गाय भी काफी देर तक उन खिलाड़ियों को छकाती दिख रही है।

यह वीडियो 2 मिनट 13 सेकेण्ड का है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि एक गाय फुटबॉल को अपने चारों पैरों के बीच में फंसा लेती और फिर अपने आगे के पैरों से एक खिलाड़ी की तरह ही किक मारती है। ऐसे में गाय भी किसी फुटबॉलर से कम नहीं लग रही है। वहीं, जब मैदान में खेल रहे खिलाड़ी गाय से फुटबॉल को छीनने की कोशिश करते हैं तो वह हिंसक नजर आती है और उन्हें मारने दौड़ती है। यह देख काफी देर तक खिलाड़ी गाय से अपनी फुटबॉल नहीं छिना पाते हैं।

इसी बीच एक खिलाड़ी को गाय दूर भागने के लिए उसकी ओर भागती है तो दूसरा खिलाड़ी किक मार देता है तो मैदान का नजारा बदल जाता है और गाय फुटबॉल पर कब्जा जमाने के लिए तेजी से दौड़कर फुटबॉल का पीछा करने लगती है। आप भी देखिए वीडियो…

इस वीडियो को प्रसिद्ध कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्विटर पर शेयर किया है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago