हलचल

क्या लेफ्टिनेंट नचिकेता की तरह अभिनंदन को भारत वापस लाया जा सकता है ?

भारत पाकिस्तान के बीच हवाई तनातनी के बीच वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन फिलहाल पाकिस्तान के कब्जे में है। विंग कमांडर अभिनंदन जिन्होंने कल फाइटर जेट मिग 21 से उड़ान भरी जिसके बाद पाकिस्तान के जवाबी हमले में अभिनंदन के जेट को मार गिराया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

हालांकि पहले पाकिस्तान दो पायलटों की गिरफ्तारी का दावा कर रहा था। भारत ने अधिकारिक बयान में एक पायलट के पाकिस्तान में होने की बात कबूली है और पाकिस्तान को कड़े शब्दों में विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षा की बात कहते हुए उनकी वापसी सुनिश्चित करने को कहा है।

ऐसे में कल से यह एक तकनीकी सवाल उठ रहा है कि क्या विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान से वापस सकुशल लाया जा सकता है। क्या कोई तकनीकी पेंच है जिसकी वजह से अभिनंदन की वापसी हो पाएगी ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा मामला कारगिल युद्ध के दौरान भी सामने आया था जब 26 साल के फ्लाइट लेफ्टिनेंट के. नचिकेता को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि बाद में उनकी सकुशल भारत वापसी हो सकी थी।

क्या था नचिकेता का मामला

करगिल युद्ध के समय प्लाइट लेफ्टिनेंट नचिकेता मिग एयरक्राफ्ट उड़ा रहे थे। वायुसेना के उनको आदेश थे कि एलओसी पार नहीं करनी है। आक्रमण के बाद जब वो नीचे उतरे तो उन्हें पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया।

लेकिन हफ्ते भर पाकिस्तान की कैद में रहने के बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने उनको रिहा करने का फैसला किया। जाहिर तौर पर पाकिस्तान अपनी तरफ से एक सद्भाव का संदेश देना चाहता था।

पाकिस्तान और भारत की बातचीत हुई और पायलट को दूतावास छोड़ा गया जहां से उन्हें वाघा में उनकी सेना के हवाले कर दिया गया। नचिकेता के मामले में यह देखा गया था कि पाकिस्तान में उनके साथ किसी भी तरह का कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया था।

अभिनंदन के मामले में भारत के विकल्प

जेनेवा प्रोटोकॉल युद्ध जैसा कि हम जानते हैं कि युद्ध के दौरान या युद्धबंदियों पर ही जेनेवा कन्वेंशन लागू होता है, ऐसे में अभिनंदन के जारी वीडियो में पाकिस्तान उनके साथ मानवीय व्यवहार कर रहा है जो कि एक अच्छी बात है। भारत के पास इस मामले में यह विकल्प खुले हैं कि नचिकेता जैसे ही प्रक्रिया कर अभिनंदन को रिहा करवाना चाहिए।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago