किसी ने सेंके परांठे तो कुछ ने देखी फिल्म, चुनाव बाद क्या कर रहे हैं दिग्गज नेता

देश के 5 राज्यों में चल रही चुनावी हवा आखिरकार रूक गई है। विधानसभा चुनावों के दोनों चरणों के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव खत्म हुए। चुनावों के बाद अब हर किसी को परिणामों का इंतजार है। ऐसे में चुनावी तैयारियों में पिछले 2-3 महीने से दिन-रात एक करने वाले कुछ नेता इन दिनों आराम फरमा रहे हैं तो कुछ के यहां बैठकों का दौर अब भी जारी है।

आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि चुनाव के बाद क्या कर रहे हैं दिग्गज नेता-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

चुनाव खत्म होने के बाद जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं वहीं अपना खाली समय वो पूरा परिवार के साथ बिता रहे हैं। वो तीन दिन की छुट्टियों पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व गए हुए हैं। इसके अलावा उनको पत्नी साधना सिंह के साथ परांठे सेंकते हुए भी देखा गया।

कमलनाथ

वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस के चुनावी चाणक्य कमलनाथ आराम ना करके सभी प्रत्याशियों से चुनाव के बाद का फीडबैक लेने में वयस्त है। इसके अलावा ईवीएम की गड़बड़ियों लेकर मीडिया से लगातार संपर्क में है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी आराम करना मुनासिब ना समझते हुए चुनाव के बाद लगातार काम में वयस्त रहना ही सही समझा। वोटिंग के बाद से वो पिछले दो दिन से लगातार बैठकें ले रही है जहां हर एक सीट का फीडबैक उन्हें दिया जा रहा है।

पायलट और गहलोत

राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री के रेस में सबसे आगे चल रहे सचिन पायलट और दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व सीएम अशोक गहलोत ये दोनों ही वोटिंग के बाद से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। यहां वो हर एक सीट का फीडबैक ले रहे हैं जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाक़ात करने का प्रोग्राम है।

मुख्यमंत्री रमन सिंह

छत्तीसगढ़ में 15 साल से राज कर रहे मुख्यमंत्री रमन सिंह चुनावों के बाद एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर काफी खुश हैं। चुनाव के बाद से वो दिल्ली में रूके हुए हैं। इसके अलावा यहां वो अपने परिवार के साथ फिल्म देखने और घूमने का लुत्फ ले रहे हैं।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago