लाइफस्टाइल

क्या है 996 वर्क कल्चर जो चीन के बाद अब भारत में भी पैर पसार रहा है, कहीं आप भी तो नहीं है इसके शिकार

अपने पड़ोसी देश चीन में 996 वर्क कल्चर अपने पांव जमा चुका है अब बारी भारत की है। 996 वर्क कल्चर में व्यक्ति सप्ताह में 6 दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करता है। यह चीन की बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों और स्टार्टअप्स के बीच आम बात है। भारत में भी 996 वर्क कल्चर तेजी से लोगों पर हावी होता जा रहा है। इससे उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह एक अध्ययन में पाया गया है।

गोदरेज इंटरियो सर्वेक्षण द्वारा किए गए अध्ययन में शामिल लोगों से मिले जबावों से पता चलता है कि काम के दबाव की वजह से 64% से अधिक उत्तरदाताओं को लगता है कि वे अपने परिवार के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं।

यहीं नहीं भारत के 34 फीसदी प्रोफेशनल्स ने स्वीकार किया है कि वह काम के दबाव में अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय नहीं गुजरा पा रहे हैं। इसके अलावा परिवार, दोस्तों और अपने शौक पूरा करने का भी लोगों को समय नहीं मिलता है।

गोदरेज इंटरियो के सीईओ अनिल माथुर ने कहा कि इस कल्चर से यह बात साफ है कि तकनीक के आने से लोगों का वक्त काम में अधिक गुजरने लगा है। पहले जब तकनीक नहीं हुआ करती थी, तब लोग अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताते थे।

लोगों ने स्वीकारा नहीं दे पा रहे हैं परिवार को पूरा समय

सर्वे में 64 प्रतिशत प्रोफेशनल्स ने स्वीकार किया है कि वे लोग अपने परिवार के लिए पूरा समय नहीं निकाल पा रहे हैं। वहीं 28 प्रतिशत का कहना है कि वो अपनी पत्नी को ज्यादा समय नहीं दे पाते। 21.2 प्रतिशत ने माना कि उन्हें दोस्तों के साथ मिलने का समय नहीं बचता है। 16.2 प्रतिशत लोगों ने माना कि वह अपने माता-पिता को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते हैं। वहीं 61 प्रतिशत का कहना है कि वो अपने शौक पूरा करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। 68.2 प्रतिशत ने माना कि वो अपनी शर्तों पर जिंदगी को नहीं जी रहे हैं।

इस अध्ययन में देश के 13 शहरों को शामिल किया गया है जिनमें चंडीगढ़, मुंबई, जयपुर, कोयंबटूर, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली और बंगलूरू प्रमुख थे।  इस सर्वे में इन शहरों के 1300 लोगों को शामिल किया गया।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago