कारोबार

आखिर ये अंतरिम बजट होता क्या है, जो 1 फरवरी को संसद में होगा पेश

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 1 फरवरी 2019 को अंतरिम बजट पेश करेंगे। जब देश में लोकसभा चुनाव होने होते हैं तो उस साल वित्त मंत्री पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट संसद में पेश करते हैं।

चुनाव से पहले कुछ महीनों तक सरकारी कामकाम के लिए अंतरिम बजट जरूरी होता है। चुनाव के बाद जब नई सरकार चुनी जाती है तो वो पूर्ण बजट अपने अनुसार जुलाई महीने तक पेश करती है।

क्या होता है अंतरिम बजट?

यह एक पारंपरिक प्रथा रही है कि सरकार चुनाव के समय सरकार अगले साल आम बजट से पहले अंतरिम बजट पेश करती है। अंतरिम बजट 2019 में आगामी वित्तीय साल के लिए पॉलिसी मेकिंग को शामिल करने की संभावना नहीं होती है, जबकि यह सरकार की व्यय योजनाओं को कवर करने के लिए होता है।

पांच साल पहले, तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने फरवरी 2014 में यूपीए सरकार की ओर से एक अंतरिम बजट पेश किया था, जिसके बाद जुलाई 2014 में अरुण जेटली द्वारा नई सरकार के गठन पर पूर्ण बजट पेश किया गया था।

अंतरिम बजट 2019 – मुख्य बातें

सरकार की ओर से इस बार अंतरिम बजट 1 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा। इसके लिए संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच रखा गया है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए अंतरिम बजट अत्यधिक महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कुछ लोकलुभावन वादे करने का सरकार के पास आखिरी मौका होगा।

अंतरिम बजट 2019 में आने वाले साल के लिए वित्तीय विवरण का एक संक्षिप्त विवरण रखा जाएगा।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago